विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Weather: बिहार के कई शहरों में गिरा तापमान, छठ पूजा के अंतिम दिन लोगों को निकालने पड़े गर्म कपड़े

By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar
Published: Mon, 20 Nov 2023 07:49 AM (IST)

Bihar ka Mausam 20 November बिहार में छठ महापर्व की समाप्ति के साथ ही ठंड ने दस्तक दे दी है। ...और पढ़ें

बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)
बिहार में मौसम का ताजा हाल (जागरण)

HighLights

  1. बिहार के कई शहरों में तापमान तेजी से गिरने लगा है।
  2. पटना, बेगूसराय समेत कई शहरों में ठंड का अनुभव होने लगा है।

डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Weather Report 20 November: बिहार में मौसम तेजी से करवट बदलने लगा है। कई शहरों के तापमान में गिरावट देखने को मिला है। पटना, भागलपुर, बेगूसराय, दरभंगा में तापमान में कमी आई है जिसकी वजह से आज छठ पूजा के अंतिम दिन लोगों को गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा। हालांकि, यह ठंड सुबह में ज्यादा लग रही है लेकिन दोपहर होते-होते मौसम में गर्माहट देखने को मिल रही है।

क्या है आपके शहरों का तापमान

मौसम विभाग पटना के मुताबिक आज यानी 20 नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री है जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। वहीं भागलपुर की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है अधिकतम यहां भी 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है तो अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस है। बेगूसराय में भी न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है तो अधिकतम 31 डिग्री तक है। वहीं दरभंगा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक है तो अधिकतम 31 डिग्री तक है। गया में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस है।

बिहार में बारिश की संभावना न के बराबर

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में बारिश की संभावना फिलहाल न के बराबर है लेकिन आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। छठ पूजा के सुबह लोगों को गर्म कपड़े पहनने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस ठंड ने छठ व्रतियों की मुश्किलें थोड़ी सी जरूर बढ़ा दी लेकिन महापर्व के उल्लास में लोगों का इसका पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें

Jamui News: जमुई में रडार पर हैं कई थानेदार, खनन पदाधिकारी की कार्यप्रणाली पर भी रखी जा रही नजर

Sitamarhi Crime News : सीतामढ़ी के पुनौरा में दोस्त को दौड़ाकर चाकू से गोद मार डाला, तमाशबीन रहे लोग


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।