Move to Jagran APP

बिहार : अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद, फारबिसगंज में सबसे अधिक 29.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान

बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। राज्य में मौसम फिलहाल शुष्क है। बीते 24 घंटे में फारबिसगंज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस बांका में रहा।

By Jagran NewsEdited By: Ashisha Singh RajputSun, 04 Dec 2022 12:19 PM (IST)
बिहार : अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद, फारबिसगंज में सबसे अधिक 29.4 डिग्री तक पहुंचा तापमान
बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

पटना, जागरण संवाददाता। बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। राज्य में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। बीते 24 घंटे के दौरान फारबिसगंज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस बांका में रहा।

पटना के मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी कर बताया है कि रात और सुबह के वक्त कोहरे को देखते हुए सावधानी बरतने की जरूरत है। रात में ठंड और दिन में धूप राज्य में पछुआ और उत्तर पछुआ हवा कम गति के साथ बह रही है।

इसके कारण आगे भी मौसम शुष्क रहने और कुछ इलाकों में रात एवं सुबह के वक्त कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। दिन चढ़ने के साथ आसमान साफ हो जाएगा और धूप निकलती रहेगी।

इन इलाकों में ठंड का असर

प्रदेश के मौसम विभाग के अनुसार राज्य के दक्षिण पश्चिम और दक्षिण मध्य के जिलों में ठंड अधिक सताएगी। बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक रह सकता है। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद में भी न्यूनतम तापमान अन्य क्षेत्रों से कम करने की उम्मीद है। शेष जिलों में न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है।

पश्चिमी हिस्से में दिख रहा कोहरे का असर

शनिवार को बिहार में मौसम पूरे दिन साफ रहा। राज्य के पश्चिमी हिस्से में एक-दो जगह कोहरे का असर देखा गया। ऐसा आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल राज्य के अलग-अलग हिस्सों में अधिकतम तापमान 24 से 28 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री के बीच बना रहने की उम्मीद है।

राज्य के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • पटना - 26.6 - 11.6
  • गया - 25.6 - 9.3
  • भागलपुर - 25.5 - 12.6
  • मुजफ्फरपुर - 26.00 - 15.6