विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam: बिहार के अधिकांश जिलों में छाया रहेगा कोहरा, रात के तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी सर्दी

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:37 PM (IST)

बिहार में अगले एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। 

एआई के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।

एआई के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।

HighLights

  1. अगले एक सप्ताह तक बिहार में शुष्क मौसम रहेगा।

  2. सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाएगा।

  3. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में अगले एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना की ओर से गुरुवार (26 नवंबर) को जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार, राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

हालांकि, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रह सकता है।

कैसा रहेगा तापमान का मिजाज?

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 3 से 4 दिनों तक राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम प्रणाली की बात करें तो मध्य क्षोभमंडल की पश्चिमी हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) ट्रफ के रूप में बना हुआ है।

वहीं, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण बांग्लादेश के आसपास ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय है। इसके बावजूद बिहार का मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.2°C अरवल में दर्ज किया गया। इसके अलावा समस्तीपुर (पूसा) और औरंगाबाद में न्यूनतम तापमान 12.2°C, सहरसा (अगवानपुर) में 12.9°C और सीवान (जिरादेई) में 13.0°C रहा।

वहीं, राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.3°C भभुआ (कैमूर) में दर्ज हुआ। औरंगाबाद में 29.8°C, किशनगंज (अर्राबारी) में 29.7°C और अररिया (फारबिसगंज) में 29.6°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

कैसा रहेगा तापमान

आने वाले दिनों में दक्षिण-पश्चिम बिहार (बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल) और उत्तर-पश्चिम बिहार (चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज) के इलाकों में रात का तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने से सुबह और रात की ठंड बनी रहेगी।

वहीं, उत्तर-पूर्व और उत्तर-मध्य बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 24 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 18 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में कल सुबह कोहरे से घट सकती है विजिबिलिटी, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।