विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में ठंड की रफ्तार धीमी, कई जिलों में बारिश के आसार; सुबह-शाम रहेगी धुंध  

Published: Mon, 02 Nov 2026 07:30 AM (IST)

Bihar Weather Update: बिहार में नवंबर माह में सामान्य से कम ठंड पड़ने का अनुमान है, जिसमें सुबह कोहरा और ...और पढ़ें

एआई से बनाई गई तस्वीर

एआई से बनाई गई तस्वीर

HighLights

  1. नवंबर में बिहार में ठंड का असर रहेगा कम।

  2. उत्तरी भागों में रुक-रुक कर वर्षा की संभावना है।

  3. अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

जागरण संवाददाता, पटना। ठंड का मौसम अक्टूबर से आरंभ हो जाता है। नवंबर में कुछ ठंड बढ़ती है। इस बार नवंबर में ठंड का प्रभाव कम रहेगा। सुबह में कोहरा के साथ रात्रि में हल्की ठंड का असर बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के Bihar Weather Forecast के अनुसार, माह में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। जबकि, उत्तरी भागों में रुक-रुक कर वर्षा की गतिविधियां बने रहने की संभावना है।

इस दौरान मासिक वर्षा का औसत 4.8 मिमी रहने के आसार हैं, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने पर रात्रि में भी विशेष ठंड का प्रभाव नहीं रहेगा।

माह (November Weather) में अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री सेल्सियस के बीच एवं न्यूनतम तापमान 20-22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। वहीं, नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा के आसार हैं।

मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडल में पछुआ हवा के बीच पश्चिमी विक्षोभ मौजूद होने के कारण प्रदेश में पछुआ हवा के कारण मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है।

कुछ इलाकों में बारिश की संभावना

अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी सहित प्रदेश के ज्यादातर भागों का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। सुबह में धुंध का प्रभाव रहेगा, जबकि उत्तर पश्चिम बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान एवं सारण के कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

48 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में एक से चार डिग्री की वृद्धि का पूर्वानुमान है। रविवार को लखीसराय जिले में 24 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा की रफ्तार दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

जमुई के चकाई में 58.6 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। जबकि, पटना के फुलवारीशरीफ में 12.6 मिमी, दनियावा में 28 मिमी, धनरूआ में 12 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

रविवार को पटना सहित मुजफ्फरपुर, मुंगेर एवं भागलपुर को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस एवं 34.3 डिग्री सेल्सियस के साथ कैमूर का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। रविवार को पटना सहित अन्य भागों में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम (°C) न्यूनतम (°C)
पटना 27.3 22.0
गया 29.2 21.6
भागलपुर 29.9 22.9
मुजफ्फरपुर 24.8 21.2

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।