बिहार में बदला मौसम का रुख: पूरे राज्य में छाए रहेंगे बादल, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी
बिहार में मौसम का मिजाज बदला है, पटना समेत कई जिलों में हल्की बारिश हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। ...और पढ़ें
-1773021672057_v-1775699993368_m.webp)
बिहार का मौसम (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। पटना सहित राज्य के अलग-अलग भागों में बुधवार को मौसम में बदलाव आया। दोपहर में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने से मौसम सामान्य होने के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राज्य के सभी भागों में बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक भागों में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट आने से मौसम सामान्य बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने के साथ बंगाल की खाड़ी में हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा रहा है।
वातावरण में नमी बढ़ने के साथ मौसम के मिजाज में बदलाव आया है। बुधवार को मधुबनी जिले में 35 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा दर्ज की गई।
वहीं, राजधानी में 0.2 मिमी, औरंगाबाद के कुटुंबा में 2.6 मिमी, औरंगाबाद में 0.5 मिमी, अरवल के कलेर में 0.5 मिमी, भभुआ के चांद में 0.8 मिमी, रोहतास के दिनारा में 0.6 मिमी, पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में 0.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
बुधवार को राजधानी अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 34.3 डिग्री सेल्सियस के साथ छपरा का सर्वाधिक तापमाम दर्ज किया गया।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 29.0 | 24.2 |
| गया | 33.4 | 22.0 |
| भागलपुर | 31.0 | 20.6 |
| मुजफ्फरपुर | 27.6 | 22.1 |
