Bihar Weather: बिहार में 2 दिसंबर से करवट लेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ से गिरेगा पारा और बढ़ेगी ठंड
बिहार मौसम: बिहार में 2 दिसंबर से मौसम में बदलाव की संभावना है, जिससे ठंड में वृद्धि होगी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
-1795918278983_m.webp)
एआई के माध्यम से बनाई गई तस्वीर।
HighLights
2 दिसंबर से बिहार में मौसम में बदलाव, ठंड बढ़ने के आसार।
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अधिकतम-न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।
सुबह-शाम ठंड का प्रभाव जारी रहेगा, बचाव की सलाह।
जागरण संवाददाता, पटना। प्रदेश में पछुआ के कारण सुबह-शाम ठंड में थोड़ी वृद्धि हो रही है। सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाए रहने के साथ दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना हुआ है।
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिसंबर से मौसम में बदलाव के आसार है। दो दिसंबर को हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षेाभ के कारण प्रदेश के कई जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड का एहसास बढ़ेगा।
फिलहाल राज्य के कई हिस्सों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। शनिवार को भभुआ में राज्य का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस एवं पटना का तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
10.1 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल राज्य में सबसे ठंडा रहा। गया और पूर्णिया में सुबह के समय दृश्यता घटकर आठ सौ मीटर दर्ज की गई। शनिवार को पटना सहित कैमूर, छपरा, जहानाबाद, नालंदा, वाल्मीकि नगर, मधेपुरा एवं किशनगंज के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
पटना के अधिकतम तापमान में दो डिग्री, छपरा में 0.3 डिग्री, कैमूर में 0.4 डिग्री, जहानाबाद में एक डिग्री, नालंदा में एक डिग्री, किशनगंज में 0.7 एवं मधेपुरा में 0.3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के साथ सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। बच्चे और बुजुर्गों को ठंड से बचाव की सलाह दी गई है।
शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| पटना | 26.0 | 15.7 |
| गया | 26.7 | 11.2 |
| भागलपुर | 28.2 | 15.2 |
| मुजफ्फरपुर | 26.0 | 15.3 |
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)
बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।