Move to Jagran APP

Bihar Weather Alert: पछुआ हवा के कारण गिरने लगा तापमान, कुछ इलाके में बूंदाबांदी के आसार

प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का असर शुरू हो गया है। इससे सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। पछुआ हवा के प्रभाव से सुबह और रात के तापमान में भी अंतर दिख रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान अभी और गिरेगा।

By Vyas ChandraEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 06:30 AM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 06:40 AM (IST)
Bihar Weather Alert: पछुआ हवा के कारण गिरने लगा तापमान, कुछ इलाके में बूंदाबांदी के आसार
पछुआ हवा मौसम को करेगी और ठंडा। सांकेतिक तस्‍वीर

पटना, जागरण संवाददाता। अक्‍टूबर अब बीतने को है। लेकिन दिन का तापमान कम नहीं हो रहा। सुबह-शाम कुछ ठंडक जरूर रहती है। लेकिन अब प्रदेश में पश्चिमी हवाओं का असर शुरू हो गया है। इससे सुबह और रात में हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। पछुआ हवा के प्रभाव से सुबह और रात के तापमान में भी अंतर दिख रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान अभी और गिरेगा। वहीं, प्रदेश के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं। हालांकि राज्‍य के अधिकांश इलाकों में अब मौसम शुष्‍क ही रहेगा। बारिश के आसार नहीं हैं। 

loksabha election banner

पछुआ के प्रभाव से आएगी ठंडक 

पटना के न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर 21.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रफ-लाइन झारखंड व छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है। इन कारकों से अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर-पूर्व इलाकों के एक या दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के भी आसार हैं। वहीं, पटना समेत इसके आसपास व कई जिलों का मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सुपौल, अ‍ररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया एवं कटिहार के कुछ इलाकों में हल्‍की बारिश की संभावना है। 

तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण स्‍वास्‍थ्‍य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संंभावना रहती है। इसलिए इन दिनों विशेष सावधानी की जरूरत होती है। खासकर अस्‍थमा, हृदय रोग, उच्‍च रक्‍तचाप के रोगियों को अपने हेल्‍थ के प्रति चौकस रहना चाहिए। खासकर हृदय रोग, मधुमेह एवं हाईब्‍लड प्रेशर के मरीज दवा नियमित रूप से खाते रहें। इन दिनों बच्‍चों की सेहत पर भी नजर रखने की जरूरत है। 

शहर   -        तापमान 

पटना -            31.4 

गया -              30.8

भागलपुर -        30

पूर्णिया -           29.9 

मुजफ्फरपुर -      28.6 

(अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में) 

  • 1 डिग्री की गिरावट के साथ पटना का न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रिकार्ड 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.