विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मौसम का डबल असर: कोलकाता जा रहे तेजस्वी यादव की फ्लाइट गुवाहाटी डायवर्ट, बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

Published: Tue, 17 Mar 2026 11:14 AM (GMT+05:30)Updated: Tue, 17 Mar 2026 12:00 PM (GMT+05:30)

बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है, जिससे 20 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ ...और पढ़ें

HighLights

  1. बिहार के 20 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट।

  2. तेजस्वी यादव की कोलकाता फ्लाइट खराब मौसम से गुवाहाटी डायवर्ट।

  3. अगले सात दिनों तक मौसम में बदलाव, मार्च अंत से बढ़ेगी गर्मी।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार में मौसम ने अचानक करवट ली है। मौसम विभाग ने मंगलवार को 20 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। खराब मौसम के कारण नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की कोलकाता जाने वाली फ्लाइट गुवाहाटी डायवर्ट करनी पड़ी। अगले सात दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा, जबकि मार्च के अंत से गर्मी बढ़ने की संभावना है।

फ्लाइट पर भी पड़ा मौसम का असर

खराब मौसम का असर हवाई सेवाओं पर भी देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष Tejashwi Yadav की फ्लाइट कोलकाता की जगह गुवाहाटी डायवर्ट करनी पड़ी। वे सोमवार शाम पटना से इंडिगो की फ्लाइट से कोलकाता के लिए रवाना हुए थे।

कई जिलों में आंधी, बारिश और ओले

राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर दिखा। रक्सौल में तेज आंधी चली, जबकि बगहा में बादल छाए रहे और हवाएं तेज रहीं। किशनगंज और पौआखाली इलाके में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। अररिया में भी तेज हवा के साथ ओले गिरे।

तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव

बीते 24 घंटे में नालंदा सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 36 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। वहीं पटना का तापमान करीब 35 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल अधिकतम तापमान 34 से 38 डिग्री के बीच बना रह सकता है।

उत्तर-पूर्व बिहार में ज्यादा असर

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में बारिश और तेज हवा का असर ज्यादा रहेगा। जबकि दक्षिण और पश्चिम बिहार में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा, हालांकि बादलों का आना-जाना जारी रहेगा।

अगले सात दिनों तक बदलेगा मौसम

विशेषज्ञों के अनुसार, अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम का मिजाज बदलता रहेगा। कहीं हल्की बारिश, तो कहीं गरज-चमक और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। इससे तापमान में भी हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

पटना में मौसम रहेगा सामान्य

राजधानी पटना में फिलहाल मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। यहां हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना कम है। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है।

मार्च अंत से बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, मार्च के आखिरी सप्ताह से गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी। अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है और कई जिलों में लू जैसे हालात बनने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- हार के बाद नई रणनीति? Tejashwi Yadav का कोलकाता दौरा बढ़ा रहा सियासी हलचल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।