Bihar Weather ALERT: ठंडी होने लगी रातें, तेजी से बदल रहा मौसम, जानिए सप्ताह भर का पूर्वानुमान
Bihar Weather ALERT पश्चिमी हवा के कारण सुबह और रात में होने लगी ठंड 31 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क। दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर होने के कारण स्वास्थ्य को लेकर सजग रहने की जरूरत है। खासकर हृदय रोगी और उच्च रक्तचाप वाले सावधान रहें।
पटना, जागरण संवाददाता। Bihar Weather ALERT प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और रात में हल्की ठंड होने लगी है। पश्चिमी हवा के कारण तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान तीन डिग्री गिरकर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान दो डिग्री की कमी के साथ 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी संजय कुमार की मानें तो स्थानीय कारणों से कुछ जगह हल्की बारिश हुई है। इन दिनों प्रदेश में पश्चिमी एवं उत्तर-पश्चिम नमी युक्त हवा निरंतर प्रवाह होने से वातावरण में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। दिन को छोड़ रात के तापमान में गिरावट आई है। 31 अक्टूबर तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उत्तर-पश्चिम भाग के पश्चिम चंपारण में गौनाहा में 3.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, शेष भागों का मौसम शुष्क रहा।
- पश्चिमी चंपारण के गौनाहा में हुई बूंदाबांदी
- 31 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने के आसार
- रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट
- हृदय और हाई ब्लडप्रेशर के मरीज स्वास्थ्य का रखें ध्यान
- मौसम में बदलाव से स्वास्थ्य पर होता है असर
ज्यभर में मौसम शुष्क रहने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में अभी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। कहीं भी कोई उल्लेखनीय परिवर्तन की स्थिति नहीं बन रही है। मौसम विभाग ने रबी फसलों जैसे दाल, गेहूं, सरसों आदि के लिए खेत तैयार करने की सलाह दी है। साथ ही अल्पावधि के लिए तोरी, आलू, सूरजमुखी और सब्जियों की बोआई भी की जा सकती है। पशुओं को सूखे जगह पर रखने के साथ उन्हें कृमिनाशक दवाएं देने की जरूरत बताई गई है। साथ ही सलाह दी गई है कि सुबह-शाम आहार के साथ उन्हें एक चम्मच नमक जरूर खिलाएं।
प्रमुख शहरों का तापमान
- पटना - 31.6
- गया - 29.8
- भागलपुर - 31.6
- मुजफ्फरपुर - 30.7
- पूर्णिया - 30.5 (अधिकतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)