विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Update: हल्की बारिश और तेज धूप ने बढ़ाई उमस, आज कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

Published: Tue, 15 Sep 2026 07:49 AM (IST)

बिहार में बादलों की आवाजाही और छिटपुट वर्षा के बावजूद उमस बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों ...और पढ़ें

बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

बारिश का अलर्ट। फाइल फोटो

HighLights

  1. बिहार में बादलों की आवाजाही के साथ उमस का प्रभाव।

  2. पटना सहित 22 जिलों में अगले 24 घंटे वर्षा, वज्रपात की संभावना।

  3. 17 सितंबर को बेगूसराय, खगड़िया, मुजफ्फरपुर में भारी वर्षा का अलर्ट।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कई स्थानों पर छिटपुट वर्षा के कारण उमस का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी सहित 22 जिलों गया, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनंगज, पूर्णिया, कटिहार, लखीसराय, सहरसा , मधेपुरा में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ कई स्थानों पर छिटपुट वर्षा की संभावना है।

इन स्थानों पर हवा की गति 30-40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। लखीसराय में 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा दर्ज की गई। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

किशनगंज में सबसे ज्यादा बारिश 

किशनगंज के गलगलिया में 75.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की वर्षा से राहत मिलने के बाद उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ाई।

सुबह 11 बजे के आसपास राजधानी में हल्की वर्षा के बाद धूप निकलने से उमस का प्रभाव बना रहा। सोमवार को गया को छोड़ कर पटना सहित शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

पटना का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस एवं 38.1 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ के कैमूर में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी और इसके आसपास हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बने होने के कारण प्रदेश के कई भागों में बादलों की आवाजाही एवं कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा से उमस का प्रभाव बने रहने की संभावना है। 17 सितंबर को बेगूसराय, खगड़िया, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।

इन स्थानों पर दर्ज हुई वर्षा

कटिहार के अमदाबाद में 38.6 मिमी, बांका के बौसी में 36.6 मिमी, सुपौल के बसुआ में 30.6 मिमी, पूर्णिया के कस्बा में 29.2 मिमी, मुंगेर के संग्रामपुर में 29.2 मिमी, कटिहार के प्राणपुर में 22.4 मिमी, कटिहार में 20.2 मिमी, कटिहार के हसनगंज में 16.4 मिमी, बांका के बेलहर में 15.6 मिमी, पूर्णिया के जलालगढ़ में 14.0 मिमी, पूर्णिया के ढेंगराघाट में 12.0 मिमी, बांका के चंदन में 10.8 मिमी, पूर्णिया में 8.4 मिमी, सीतामढ़ी के परिहार में 4.6 मिमी, लखीसराय के सूर्यगढ़ा में 2.8 मिमी, कटिहार के आजमनगर में 1.6 मिमी, फारबिसगंज में 1.2 एवं जहानाबाद में 1.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 34.7 28.0
गया 34.0 26.2
भागलपुर 34.0 26.2
मुजफ्फरपुर 33.0 27.3

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

 

यह भी पढ़ें- दिल्ली से यूपी-बिहार तक मानसून का 'मेगा अलर्ट', 22 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी