विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार विधान परिषद में भर्ती का बड़ा उलटफेर: 50 पदों पर नियुक्ति रद, 50 अभ्यर्थी अयोग्य

Published: Thu, 19 Nov 2026 08:25 PM (IST)Updated: Thu, 19 Nov 2026 08:43 PM (IST)

Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद सचिवालय ने 50 पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया रद कर दी है। दक्षता ...और पढ़ें

35 डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों की भर्ती निरस्त

35 डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों की भर्ती निरस्त

HighLights

  1. बिहार विधान परिषद में 50 पदों की सीधी भर्ती प्रक्रिया रद्द।

  2. दक्षता जांच में अनुपस्थित रहने से सभी 50 अभ्यर्थी अयोग्य।

  3. डाटा एंट्री ऑपरेटर, लिपिक, निजी सहायक के पद निरस्त।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार विधान परिषद सचिवालय ने गुरुवार को अलग-अलग तीन आदेश जारी कर 50 कर्मियों की नियुक्तियां रद्द कर दीं। इन सभी के विरुद्ध कार्रवाई का आदेश भी जारी किया गया है। बताया गया है कि पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह के कार्यकाल में परीक्षा के लिए निर्धारित पात्रता को दरकिनार कर नियुक्तियां की गई थीं। कार्रवाई की जद में 33 डाटा इंट्री ऑपरेटर, 10 निम्न वर्गीय लिपिक और सात आशुलिपिक (निजी सहायक) शामिल हैं।

दो बार मौका मिला, फिर भी दक्षता परीक्षा से रहे गायब

नियुक्ति प्रक्रिया में कथित हेराफेरी की शिकायत सामने आने के बाद सात आशुलिपिकों को पहली बार चार नवंबर को दक्षता जांच के लिए बुलाया गया था। हालांकि, इनमें से कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुआ। इसके बाद सचिवालय ने 18 नवंबर को दूसरी तिथि निर्धारित की। दोबारा मौका मिलने के बावजूद सातों अभ्यर्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे।

परीक्षा में शामिल नहीं होने पर उम्मीदवारी समाप्त

परिषद सचिवालय ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि दक्षता परीक्षा में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी। निर्धारित दोनों तिथियों पर अनुपस्थित रहने के कारण संबंधित अभ्यर्थियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसी आधार पर 50 कर्मियों की नियुक्तियां रद्द करने के आदेश जारी किए गए।

सात आशुलिपिक/निजी सहायक की सूची

नियुक्ति रद्द किए गए सात आशुलिपिकों एवं निजी सहायकों में स्पृहा सिंह, अमन कुमार, नमन राज, अंजलि कुमारी आनंद, सुमित राज, गुड़िया कुमारी एवं शिमरण भारती शामिल हैं।

निम्न वर्गीय लिपिक के सभी 10 अभ्यर्थी

निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति रद्द किए गए अभ्यर्थियों में मृत्युंजय कुमार, जया कुमारी, प्रियांशु कुमार, चंदा पोद्दार, निखिल कुमार, निशा कुमारी, आनंद कुमार, सुजीत पासवान, निशी कुमारी एवं पायल कुमारी के नाम शामिल हैं।

डाटा इंट्री ऑपरेटर के 33 कर्मियों की सूची

डाटा इंट्री ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति रद्द किए गए अभ्यर्थियों में अविनाश कुमार सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, दीपक कुमार सिंह, मयंक कुमार, धीरेंद्र कुमार सिंह, मननजीत सिंह, संतोष कुमार, रेणु कुमारी मिश्रा, पल्लवी कुमारी, गरिमा श्री, अरुण कुमार, विकास कुमार चौधरी, आशीष कुमार, संजय कुमार, सुमन कुमार, रूपेश कुमार, गौतम गोस्वामी, प्रज्ञा कुमारी, कविता कुमारी, अखिल रंजन, शिवेंदु कुमार, प्रियंका कुमारी, कोमल कुमारी, निशांत कुमार, अंकिता राज, रवि राज, प्रतिभा कुमारी, उमा शंकर तिवारी, नितेश गौरव, कुणाल भारती, ज्योति कुमारी, अमन राज एवं राजेश किशोर शामिल हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।