विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वीबीजीरामजी: बिहार के मंत्री श्रवण कुमार की अपील रंग लाई; अब प्रत‍िद‍िन 300 रुपये की दर से मि‍लेगी मजदूरी

Published: Wed, 01 Jul 2026 10:39 PM (IST)

बिहार में वीबी जीरामजी (पूर्व मनरेगा) योजना के तहत श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 255 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है। यह वृद्धि ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के प्रयासों के बाद हुई है। 

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने की थी मजदूरी बढ़ाने की अपील। फाइल

बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने की थी मजदूरी बढ़ाने की अपील। फाइल

HighLights

  1. वीबी जीरामजी मजदूरी 255 से बढ़कर 300 रुपये हुई।

  2. मंत्री श्रवण कुमार के प्रयासों से केंद्र ने दी मंजूरी।

  3. ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, श्रमिकों का जीवन सुधरेगा।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। अब वीबी जीरामजी (VB-G RAM G) अधिनियम (पहले मनरेगा योजना) के तहत 300 रुपये प्रतिदिन की दर से मजदूरी दी जाएगी।

श्रमिकों को पहले निर्धारित 255 रुपये प्रतिदिन दिए जाते थे। केंद्र सरकार ने यह बदलाव ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार के प्रयासों के बाद क‍िया है।

ग्रामोदय से राष्ट्रोदय कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री ने रखा था सुझाव

गत दिनों नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में उन्‍होंने इस आशय का सुझाव दिया था। इसके साथ अपील भी की थी।  

28 व 29 जून को नई दिल्ली में ग्रामोदय से राष्ट्रोदय थीम पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से सभी राज्यों की मजदूरी दर एक समान करने की अपील की गई थी।

इसी अपील को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को स्वीकार किया। इसके  बाद मजदूरी में 45 रुपये का इजाफा किया गया। 

ग्रामीण अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

श्रवण कुमार ने कहा कि श्रमिकों की मजदूरी दर बढ़ाने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। गांव की गरीबी में कमी आएगी और श्रमिकों के जीवन स्तर में भी सुधार होगा।

मंत्री कुमार ने बताया कि श्रमिकों की क्रय शक्ति बढ़ने से स्थानीय बाजारों में मांग पैदा होगी जिसका सीधा लाभ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती के रूप में देखा जाएगा।

उनके अनुसार इस नई योजना में मजदूरी दर के बढ़ने का सबसे बड़ा फायदा बिहार जैसे राज्य से पलायन में कमी के रूप में देखा जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।