Move to Jagran APP

Bihar politics :अनंत सिंह की पत्नी बोलीं- चिराग ने प्रचार कर की बड़ी गलती, 'छोटे सरकार' को लिपि सिंह ने फंसाया

Bihar UpChunav Result बिहार उपचुनाव में मोकामा में एक बार फिर अनंत का जलवा देखने को मिला। महागठबंधन की प्रत्याशी नीलम देवी ने 16 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की। जीत के बाद नीलद देवी ने चिराग और आइपीएस लिपि सिंह पर प्रतिक्रिया दी है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Sun, 06 Nov 2022 02:11 PM (IST)Updated: Sun, 06 Nov 2022 02:11 PM (IST)
Bihar politics :अनंत सिंह की पत्नी बोलीं- चिराग ने प्रचार कर की बड़ी गलती, 'छोटे सरकार' को लिपि सिंह ने फंसाया
Bihar UpChunav Result: जीत के बाद अनंत सिंह की पत्नी का लिपि सिंह पर हमला। जागरण आर्काइव

 पटना, आनलाइन डेस्क। बिहार में गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। गोपालगंज में कड़ी टक्कर के बाद एनडीए ने जीत दर्ज की है। वहीं बाहुबली अनंत सिंह के गढ़ कहे जाने वाले मोकामा में एक बार फिर से छोटे सरकार का जलवा देखने को मिला। मोकामा में नीलम देवी ने बीजेपी प्रत्याशी को पटखनी दी है। जीत के बाद नीलम देवी ने कहा है कि चिराग पासवान ने भाजपा के लिए प्रचार कर गलती की है। इसके साथ ही उन्होंने आइपीएस लिपि सिंह पर भी निशाना साधा है। 

loksabha election banner

चिराग पासवान ने चुनाव प्रचार कर की गलती

अनंत सिंह का मोकामा में सिक्का चलता है। एक बार फिर से छोटे सरकार के नाम से पुकारे जाने वाले अनंत सिंह ने इसे साबित कर दिया है। 2005 से जेल के अंदर और बाहर से वो चुनाव जीतते आए हैं। इस बार उनकी पत्नी नीलम देवी चुनावी मैदान में थीं। उन्होंने भाजपी प्रत्याशी सोनम देवी को हारकर चुनाव जीत लिया है। नीलम देवी ने कहा है कि चिराग पासवान बीजेपी के पक्ष चुनाव प्रचार कर बड़ी गलती की। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लोजपा(रामविलास) के अध्यक्ष के पिता का अपमान किया उसके पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं करना चाहिए था।

अनंत को लिपि सिंह ने फंसाया

अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने कहा है कि आइपीएस लिपि सिंह ने छोटे सरकार को फंसाया है। आरसीपी सिंह की बेटी की वजह से यह सब हुआ है। 

'मोकामा में कोई लड़ाई ही नही थी'

नीलम देवी ने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि जीत हमारी है। क्योंकि मोकामा की जनता अनंत सिंह के लिए चुनाव लड़ती है। लोकतंत्र में जनता मालिक होती है। पूर्व राजद विधायक ने क्षेत्र की जनता के लिए बहुत काम किया है। इसलिए वहां की जनता उन्हें हर बार आशीर्वाद देती है। नीलम देवी ने कहा कि मोकामा में कोई लड़ाई ही नहीं थी।

'आगे-आगे देखिए होता है क्या'

नीलम देवी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही अस्वस्थ्य होने की वजह से चुनाव प्रचार करने नहीं आए। लेकिन उन्होंने वीडियो के जरिए अपने मैसेज लोगों तक पहुंचा दिया। नीलम देवी ने कहा मोकामा में विकास का काम और तेजी से होगा। आगे-आगे देखिए होता है क्या? 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.