विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित, वैदेही यादव की अगुवाई में 15 सदस्यीय दल रायपुर रवाना होगा

Published: Thu, 05 Nov 2026 01:47 PM (IST)

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-23 महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। वैदेही यादव टीम ...और पढ़ें

बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित

बिहार महिला अंडर-23 क्रिकेट टीम घोषित

HighLights

  1. बीसीए ने अंडर-23 महिला टी-20 टीम की घोषणा की।

  2. वैदेही यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है।

  3. टीम रायपुर में 14 नवंबर से टूर्नामेंट खेलेगी।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) ने अंडर-23 महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम की घोषणा गुरुवार को कर दी। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 14 से 21 नवंबर तक आयोजित होने वाले टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। 

घोषित टीम की कमान वैदेही यादव को सौंपी गई है, जबकि हर्षिता भारद्वाज उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी। टीम में यशिता सिंह, आर्या सेठ, तेजस्वी, खुशी गुप्ता, श्रुति गुप्ता, ममता पटेल, अंजलि पंडित, खुशी कुमारी, प्रतिभा सहनी, नूतन सिंह, कोमल कुमारी, सिद्धि और प्रिया को शामिल किया गया है।

विकेटकीपर की जिम्मेदारी श्रुति गुप्ता और ममता पटेल को

टीम की विकेटकीपर की जिम्मेदारी श्रुति गुप्ता और ममता पटेल संभालेंगी। इसके अतिरिक्त पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय सूची में रखा गया है, जिनमें निष्ठा, बेबी रोजी, मुस्कान, स्वर्णिमा चक्रवर्ती और बॉबी कुमारी शामिल हैं। 

टीम के सहयोगी स्टाफ में मुख्य कोच मारिया क्लेयर, सहायक कोच लवली राज, फिजियो अंजलि बघेल और एसएनसी रश्मि राय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को उम्मीद है कि कप्तान वैदेही यादव के नेतृत्व में बिहार की युवा महिला क्रिकेट टीम आगामी प्रतियोगिता में अनुशासित खेल, सामूहिक प्रयास और बेहतर प्रदर्शन के दम पर राज्य का नाम रोशन करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।