विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

21 सितंबर तक कई ट्रेनों का रूट बदला, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी ट्रेन; देखें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:25 PM (IST)

राजेंद्र सेतु के पास रेलवे के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 21 सितंबर तक कई ट्रेनों का ...और पढ़ें

मोकामा के नए पुल पर चल रहा इंटरलॉक‍िंग। सांकेत‍िक तस्‍वीर

मोकामा के नए पुल पर चल रहा इंटरलॉक‍िंग। सांकेत‍िक तस्‍वीर

जागरण संवाददाता, पटना। मोकामा स्थित राजेंद्र सेतु के समानांतर बने नए रेल पुल और हथिदह जंक्शन (अपर), टाल, रामपुर डुमरा व दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन के पास प्री-नान इंटरलाॅकिंग और नान इंटरलाॅकिंग क‍ि‍या जा रहा है।

इसके कारण 21 सितंबर तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनों के कई स्टेशनों पर ठहराव भी रद किए गए हैं।

15667 गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस 19 सितंबर को दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी के रास्ते चलेगी। इसका पटना जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा।

अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 20 और 21 सितंबर को बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल के रास्ते चलेगी

13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 20 और 21 सितंबर को बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल के रास्ते चलेगी और मोकामा में नहीं रुकेगी।

13038 देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 20 व 21 सितंबर को डीडीयू-गया-प्रधानखंटा के रास्ते चलेगी। इसके दिलदारनगर, बक्सर, आरा, पटना जंक्शन, पटना साहिब, बख्तियारपुर, मोकामा, किऊल, जमुई और झाझा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव रद रहेगा।

13047 हावड़ा-रामपुरहाट/विश्वभारती एक्सप्रेस किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर के रास्ते चलेगी। मोकामा और बाढ़ में इसका ठहराव नहीं होगा।

15657 दिल्ली-कामाख्या और 15658 कामाख्या-दिल्ली एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। दोनों ट्रेनों का पटना जंक्शन और मोकामा समेत कई स्टेशनों पर ठहराव रद रहेगा।

22564 उधना-जयनगर एक्सप्रेस 20 सितंबर को दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते चलेगी। इसका पटना जंक्शन, मोकामा और बरौनी में ठहराव नहीं होगा।

12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 21 सितंबर को किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर के रास्ते चलेगी। इसका मोकामा और बाढ़ में ठहराव रद रहेगा।

12435 जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ 21 सितंबर को समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र-दानापुर के रास्ते चलेगी। बरौनी, मोकामा, बख्तियारपुर और पटना जंक्शन में इसका ठहराव नहीं होगा।

पटना-जसीडीह एक्सप्रेस का भी बदला मार्ग

13208 पटना-जसीडीह एक्सप्रेस 21 सितंबर को बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल के रास्ते चलेगी। अथमलगोला, बाढ़, मोकामा, टाल और हथिदह समेत कई स्टेशनों पर इसका ठहराव रद रहेगा।

13281 डिब्रूगढ़-राजेंद्रनगर टर्मिनल एक्सप्रेस शाहपुर पटोरी-पाटलिपुत्र-पटना जंक्शन के रास्ते चलेगी और मोकामा व बख्तियारपुर में नहीं रुकेगी।

15510 पटना-एलटीटी एक्सप्रेस पाटलिपुत्र-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी के रास्ते चलेगी। इसका बख्तियारपुर और मोकामा में ठहराव रद रहेगा।

22234 पटना-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत भी इसी मार्ग से चलेगी और पटना साहिब में नहीं रुकेगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन का मार्ग और ठहराव जांचने की अपील की है। यात्री रेल मदद नंबर 139 या एनटीईएस एप से ट्रेन की ताजा जानकारी ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें- राजेंद्र पुल दोहरीकरण : 4 अक्टूबर तक मेगा ब्लॉक; जनसेवा और अजमेर हमसफर समेत कई ट्रेनें रद, विक्रमशिला भी रीशेड्यूल