विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam 9 June: बिहार में 70 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, पटना सहित 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Published: Mon, 08 Jun 2026 06:56 PM (GMT+05:30)

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने 9 जून को पटना, गया और भागलपुर समेत बिहार के 17 जिलों में 70 ...और पढ़ें

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. पटना और गया सहित 17 जिलों में अलर्ट

  2. 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी

  3. कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना

डिजिटल डेस्क, पटना। Mausam Update: बिहार में मौसम में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बिहार में कई जिलों जहां भारी बारिश हो रही है वहीं, कई जिलों में उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं।

मौसम विभाग के अनुसार कल 9 जून को गया, जहानाबाद, पटना, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, खगड़िया और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

बेवजह घर से बाहर न निकलें लोग

मौसम विभाग द्वारा अपील की गई है कि इस दौरान लोग बेवजह बाहर निकलने से बचें। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इस दौरान हवा की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा तक हो सकती है, जो झोंकों के साथ 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है।

कुछ इलाको में लू की भी चेतावनी

वहीं, कल यानी 9 जून को पटना का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। वहीं, बारिश और आंधी के इस दौर के बीच, बिहार के कुछ इलाकों में 9 और 10 जून को भीषण लू (Heat Wave) चलने की पूरी संभावना है।

पिछले 24 घंटों में बिहार में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने कमजोर लोगों (शिशुओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों) को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- Mausam Update: भोजपुर में 18 KMPH की रफ्तार से चली गर्म पछुआ हवा, 41 डिग्री पहुंचा पारा