विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kal Ka Mausam: बिहार में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, 5 जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

Published: Mon, 14 Sep 2026 04:38 PM (IST)

कल का मौसम: मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार बिहार में मानसून की गतिविधियां धीमी हैं।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. बिहार में मानसून की गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हुई हैं।

  2. 16 सितंबर को अररिया सहित 5 जिलों में भारी बारिश।

  3. मौसम विभाग ने खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील।

डिजिटल डेस्क, पटना। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना द्वारा जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार बिहार में मानसून की गतिविधियां फिलहाल धीमी पड़ी हुई हैं, लेकिन आगामी दिनों में कुछ जिलों में भारी बारिश और वज्रपात के संकेत दिए गए हैं।

मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान कैमूर (भभुआ) में 37.9°C और सबसे कम न्यूनतम तापमान शेखपुरा में 24.6°C दर्ज किया गया।

बारिश की स्थिति

बीते 24 घंटों में गलगलिया (75.4 सेमी) और अमदाबाद (38.6 सेमी) समेत राज्य के सीमित हिस्सों में ही हल्की से मध्यम बारिश हुई।

16 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अररिया, कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया और सुपौल में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, इन जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले में न रहें, पेड़ों व बिजली के खंभों से दूरी बनाएं और सुरक्षित पक्के मकानों में शरण लें।

यह भी पढ़ें- बिहार में मानसून की रफ्तार कमजोर, उमस से बढ़ी परेशानी; 16 जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट