विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में होगा तलवारबाजी विश्वकप, 28 देशों के खिलाड़ी दिखाएंगे दम; जनवरी 2027 में राजगीर बनेगा मेजबान

Published: Thu, 19 Nov 2026 07:31 PM (IST)

बिहार जनवरी 2027 में राजगीर में पहली बार कैडेट और जूनियर बालक-बालिका तलवारबाजी विश्वकप की मेजबानी करेगा। इस आयोजन में ...और पढ़ें

पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित बैठक में उपस्थित खेल मंत्री श्रेयसी सिंह (बाएं), एशियाई तलवारबाजी महासंघ के महासचिव राजीव मेहता (दाएं) एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण। सौ: बीएसएसए।

पाटलिपुत्र खेल परिसर में आयोजित बैठक में उपस्थित खेल मंत्री श्रेयसी सिंह (बाएं), एशियाई तलवारबाजी महासंघ के महासचिव राजीव मेहता (दाएं) एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण। सौ: बीएसएसए।

HighLights

  1. जनवरी 2027 में राजगीर में तलवारबाजी विश्वकप का आयोजन।

  2. 25 से 28 देशों के खिलाड़ी लेंगे प्रतियोगिता में हिस्सा।

  3. राजगीर में खुलेगा तलवारबाजी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस।

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों के मानचित्र पर एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज करने जा रहा है। जनवरी 2027 के तीसरे सप्ताह में प्रदेश में पहली बार कैडेट और जूनियर बालक एवं बालिका तलवारबाजी विश्वकप का आयोजन किया जाएगा। राजगीर में होने वाली इस प्रतियोगिता में 25 से 28 देशों के खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है।

खेल मंत्री से मिले अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी महासंघ के पदाधिकारी

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (बीएसएसए) के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि गुरुवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर में एशियाई तलवारबाजी महासंघ के महासचिव और भारतीय तलवारबाजी महासंघ के अध्यक्ष राजीव मेहता ने बिहार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मुलाकात की।

बैठक में प्रदेश में तलवारबाजी खेल के विकास और विस्तार को लेकर विचार-विमर्श हुआ। इसी दौरान जनवरी 2027 के तीसरे सप्ताह में राजगीर में कैडेट और जूनियर वर्ग के बालक-बालिका तलवारबाजी विश्वकप के आयोजन पर सहमति बनी।

राजगीर में खुलेगा तलवारबाजी का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

बैठक में राजगीर में तलवारबाजी के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू करने पर भी चर्चा हुई। इसके माध्यम से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य बिहार में तलवारबाजी खेल को मजबूत आधार देना और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

sreyashi singh

नए खिलाड़ियों की पहचान और प्रशिक्षकों को मिलेगा प्रशिक्षण

बिहार में तलवारबाजी को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कई योजनाओं पर भी सहमति बनी। भारतीय तलवारबाजी महासंघ के सहयोग से पूरे प्रदेश में नई खेल प्रतिभाओं की पहचान की जाएगी।

इसके साथ ही प्रशिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण देने, तकनीकी अधिकारियों की क्षमता बढ़ाने और उनके लिए कार्यशालाएं आयोजित करने की योजना है। बैठक में गुजरात तलवारबाजी संघ के महासचिव श्री भरत भी उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।