विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब‍िहार के शहरी गरीबों को पक्का मकान दिलाने की तैयारी तेज, पीएम आवास योजना के लिए बनेंगी टेक्निकल टीमें

Published: Wed, 21 Oct 2026 05:48 PM (IST)

बिहार के शहरी क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के कामकाज को गति देने के लिए राज्य और शहर स्तर पर ...और पढ़ें

पीएम आवास योजना शहरी के ल‍िए बनेगी टेक्‍न‍िकल टीम।

पीएम आवास योजना शहरी के ल‍िए बनेगी टेक्‍न‍िकल टीम।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार के शहरों में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के कामकाज को गति म‍िलेगी। इसके के लिए टेक्निकल टीम बनाई जाएगी।

इसके लिए राज्य स्तर और शहर स्तर पर अलग-अलग टीमें गठित होंगी। नगर विकास एवं आवास विभाग ने यह निर्णय लिया है।

साथ ही इन टीमों की स्थापना और कामकाज पर खर्च के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 4.72 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत भी कर दी है।

राज्य और शहर स्तर पर गठित होंगी अलग-अलग टीमें

नगर विकास एवं आवास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार टेक्निकल टीमों का काम आवास निर्माण से जुड़ी योजना में तकनीकी सहायता देना होगा।

राज्य स्तर पर बनने वाली टीम पूरी योजना के तकनीकी कामकाज में सहयोग करेगी, जबकि शहर स्तर की टीमें संबंधित नगर निकायों को मदद देंगी।

इससे योजना के क्रियान्वयन में आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर करने और कामकाज को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। 

स्थापना और कामकाज पर खर्च होंगे 4.72 करोड़ रुपये

विभाग के अनुसार, इस मद में केंद्र सरकार की ओर से 2.44 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके साथ राज्यांश और अन्य खर्चों को जोड़कर कुल 4.72 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में आवासविहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है। टेक्निकल टीमों के गठन से इस योजना को लागू करने में नगर निकायों को तकनीकी सहयोग मिलेगा।