विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार के बेस्ट टीचर्स को विदेश भेजेगी सरकार, छठ के बाद तय होंगे सिलेक्शन के मानक 

Published: Wed, 14 Oct 2026 11:17 AM (IST)

बिहार सरकार छठ के बाद शिक्षकों को विदेश में अध्ययन के लिए भेजने हेतु चयन मानक तय करेगी। इसका उद्देश्य ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. शिक्षकों को विदेश में अध्ययन के लिए भेजा जाएगा।

  2. छठ के बाद चयन के मानक तय होंगे।

  3. विदेशी शिक्षण मॉडल का गहन अध्ययन करेंगे।

राज्य ब्यूरो, पटना। विदेश जाकर शिक्षक अलग-अलग विद्यालयों का भ्रमण कर यह देखेंगे कि वहां पढ़ाई का माडल क्या है। इस योजना के तहत शिक्षकों के चयन को ले शिक्षा विभाग एक मानक तैयार करेगा। उक्त मानक के आधार पर ही शिक्षकों को अध्ययन के लिए विदेश भेजा जाएगा।

छठ के बाद इस मानक के प्रारूप पर काम किए जाने की योजना है। इस क्रम में यह तय होगा कि शिक्षकों को किन-किन देशों में अध्ययन के लिए भेजा जाएगा।

बाहर के देशों में विद्यार्थियों के लिए किस तरह के सिलेबस पर काम होता है, इसका विशेष रूप से अध्ययन किया जाएगा।

मानक के आधार पर शिक्षकों के अंक जुड़ेंगे

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षकों को अध्ययन के लिए विदेश भेजे जाने को जो मानक तैयार होगा। उसके तहत आवेदन करने वाले शिक्षकों की योग्यता के आधार पर उन्हें अंक मिलेंगे।

अंक के आधार पर ही यह तय होगा कि किस शिक्षक को विदेश भेजा जाएगा। अंक का आधार शिक्षक की योग्यता, विद्यालय में उनकी सक्रियता व अन्य रचनात्मक कार्यों में सहभागिता होगा। जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से आवेदन आएगा।

यह देखेंगे कि विदेशों में विद्यालय के पढ़ाई का तरीका किस तरह का

विदेश जाकर शिक्षकों की टीम यह देखेगी कि वहां के विद्यालयों में बच्चों को किस तरह से पढ़ाया जा रहा। पढ़ाने की तकनीक से लेकर विद्यालय में बच्चों के लिए अन्य गतिविधि को भी शिक्षक समझेंगे।

विदेश के विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले गृह कार्य का मूल्यांकन किस तरह से हो रहा इसे भी शिक्षक देखेंगे। यही नहीं शिक्षकों और अभिभावकों के बीच किस तरह का सामंजस्य है, इसका भी अध्ययन होगा।

विदेश जाकर अध्ययन से संबंधित रिपोर्ट मुख्यालय आएगी

शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिन शिक्षकों की टीम विदेश के विद्यालयों के अध्ययन को जाएगी उन्हें अध्ययन रिपोर्ट भी बनानी है। रिपोर्ट मुख्यालय में जमा होगी और उसे संबंधित अधिकारी द्वारा देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें- सुपौल में बिना वैध कागजात चल रहा था अल्ट्रासाउंड सेंटर, जांच के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विजय अल्ट्रासाउंड किया सील