विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में टीचरों के ट्रांसफर के लिए नई तारीखें जारी, 4 अक्टूबर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लिए जाएंगे आवेदन

Published: Sun, 20 Sep 2026 07:36 PM (IST)

राज्य के शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए अब 4 से 10 अक्टूबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर।

HighLights

  1. सामान्य स्थानांतरण हेतु 4 से 10 अक्टूबर तक आवेदन।

  2. ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।

  3. बाढ़ के कारण स्थानांतरण तिथि में बदलाव किया गया।

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए अब चार अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने आवेदन लेने के लिए तिथि निर्धारित कर दी है।

मालूम हो कि पूर्व में बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर से करने के लिए तिथि निर्धारित की गई थी।

लेकिन राज्य में बाढ़ आने के कारण शिक्षा विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया। शिक्षा विभाग ने बाढ़ की गंभीर स्थिति और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

शिक्षा विभाग ने संशोधित समय-सारणी जारी किया है, जिसमें समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण के बाद सामान्य स्थानांतरण के लिए संशोधित विद्यालयवार रिक्तियों का प्रकाशन एक अक्टूबर को किया जाएगा।

इसके बाद शिक्षक चार से 10 अक्टूबर तक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुनकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसके बाद सामान्य स्थानांतरण की सूची के प्रकाशन, अपील और अपीलों के निष्पादन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 18 नवंबर तक पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें- BPSC TRE 4: बिहार टीचर भर्ती के लिए 21 सितंबर से आवेदन शुरू होने की उम्मीद, आयोग ने X पर किया ट्वीट, देखें डिटेल