बिहार में टीचरों के ट्रांसफर का शेड्यूल तय, 4 से 10 अक्टूबर तक ई-शिक्षाकोष पर करें ऑनलाइन आवेदन
बिहार में शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए 4 अक्टूबर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

बिहार टीचर ट्रांसफर।
HighLights
शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए 4 अक्टूबर से आवेदन।
ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की गई है।
राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य के शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए चार अक्टूबर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि निर्धारित कर दिया है।
मालूम हो कि बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पहले ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 17 सितंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन राज्य में बाढ़ आने के कारण शिक्षा विभाग ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया था।
उसके बाद शिक्षा विभाग ने संशोधित समय-सारणी जारी किया था, जिसमें समायोजन एवं पारस्परिक स्थानांतरण के बाद सामान्य स्थानांतरण के लिए शिक्षक चार से 10 अक्टूबर तक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का विकल्प चुनकर आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इसके बाद सामान्य स्थानांतरण की सूची के प्रकाशन, अपील और अपीलों के निष्पादन की प्रक्रिया 12 अक्टूबर से 18 नवंबर तक पूरी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- बिहार में फर्जी MBA डिग्री पर बना अस्पताल प्रबंधक, राज खुला तो सरकारी रकम लेकर रफू चक्कर
