विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Teacher Bharti: उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 24 हजार 811 पदों पर होगी नियुक्ति, 1 हफ्ते में आएगा रिजल्ट

Published: Wed, 18 Dec 2024 09:57 PM (IST)

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के 24811 पदों पर नियुक्ति करेगा। आयोग ने संशोधित रिक्ति ...और पढ़ें

उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 24 हजार 811 पदों पर होगी नियुक्ति (प्रतीकात्मक तस्वीर)
उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 24 हजार 811 पदों पर होगी नियुक्ति (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. आरक्षित श्रेणी के बैकलॉग सीटों को भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किया गया शामिल
  2. एक सप्ताह के अंदर जारी किया जाएगा परिणाम, सामान्य श्रेणी के लिए 7049 पद चिह्नत

जागरण संवाददाता, पटना। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षा विभाग के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के 24 हजार 811 पदाें पर नियुक्ति करेगा। आयोग ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर संशोधित रिक्ति वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।

संगीत में 918, इंटरप्रेनियोरशिप में 150, गणित में 1220, रसायन शास्त्र में 3742, मैथिली में 188, प्राकृत में 153, पाली में 87, इतिहास में 1752, अर्थशास्त्र में 339, मनोविज्ञान में 1430, राजनीति शास्त्र में 1281, व्यवसाय में 443, मगही में 106, भोजपुरी में 186, दर्शनशास्त्र में 121, गृहविज्ञान में 593 पद चिह्नित किए गए हैं।

वहीं, संस्कृत में 919, भूगोल में 407, वनस्पति शास्त्र में 1485, जंतु विज्ञान में 777, भौतिकी में 1961, हिंदी में 1358, फारसी में 311, बांग्ला में 24, उर्दू में 1214, लेखा में 212, अंग्रेजी में 1851, समाज शास्त्र में 462, अरबी में 190 तथा कंप्यूअर में 931 पद चिह्नित किए गए हैं।

बैकलॉग पदों पर भी होगी नियुक्ति

इसमें आरक्षित श्रेणी के बैकलॉग पदों को भी शामिल किया गया है। इसमें अनुसूचित जाति के लिए छह हजार 483, अनुसूचित जनजाति के लिए 484, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए चार हजार 952, पिछड़ा वर्ग के लिए तीन हजार 276, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए एक हजार 348 तथा सामान्य श्रेणी के लिए सात हजार 49 पद चिह्नत हैं।

तृतीय अध्यापक नियुक्ति परीक्षा के तहत प्राथमिक, मध्य और उच्च विद्यालयों का परिणाम जारी किया जा चुका है। आयोग सूत्रों के अनुसार विभाग से श्रेणीवार रिक्तियों की संख्या प्राप्त होने के बाद उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्ति के लिए परिणाम एक सप्ताह के अंदर जारी कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बिहार के सरकारी स्कूलों में होगी पेरेंट-टीचर मीटिंग, सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिए गए निर्देश