विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में एक लाख शिक्षकों की भर्ती: जुलाई में विज्ञापन, महिला शिक्षकों को गृह जिले में मिलेगा ट्रांसफर

Published: Fri, 22 May 2026 08:51 PM (IST)Updated: Fri, 22 May 2026 09:10 PM (IST)

Bihar Teacher Recruitment: बिहार सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की भर्ती करने की घोषणा की है, जिसमें हर साल जुलाई में विज्ञापन जारी होगा।

बिहार में एक लाख शिक्षकों की भर्ती

बिहार में एक लाख शिक्षकों की भर्ती

HighLights

  1. अगले 5 साल में एक लाख शिक्षकों की भर्ती होगी।

  2. हर साल जुलाई में 20 हजार शिक्षकों का विज्ञापन।

  3. महिला शिक्षकों को गृह जिले में स्थानांतरण की प्राथमिकता।

राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar Teacher Recruitment: सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति और स्थानांतरण को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति करेगी, ताकि स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर की जा सके।

हर साल होगी 20 हजार शिक्षकों की भर्ती

सरकार की योजना के अनुसार प्रत्येक वर्ष करीब 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए हर साल जुलाई महीने में भर्ती संबंधी विज्ञापन जारी किया जाएगा।

इस फैसले से शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया नियमित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

महिला शिक्षकों के ट्रांसफर पर विशेष जोर

मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि महिला शिक्षकों का स्थानांतरण यथासंभव उनके गृह जिले और गृह पंचायत के आसपास किया जाए।

उन्होंने कहा कि इससे महिला शिक्षकों को सुविधा मिलेगी और कार्यस्थल तक पहुंचना आसान होगा।

पुरुष शिक्षकों के लिए भी बनेगी नई नीति

बैठक में पुरुष शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर भी नई नीति बनाने का निर्देश दिया गया। इसके तहत गृह जिले के निकटवर्ती प्रखंडों में पोस्टिंग देने पर विचार किया जाएगा।

सरकार का कहना है कि इससे स्थानांतरण प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम बनेगी।

जीविका के जरिए मिलेगी स्कूल ड्रेस

छात्र-छात्राओं को मिलने वाली पोशाक की आपूर्ति अब जीविका समूहों के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया है।

सरकार का मानना है कि इससे समय पर ड्रेस उपलब्ध होगी और महिला स्वावलंबन को भी बढ़ावा मिलेगा।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

बैठक में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी समेत शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बिहार की सभी 40 पुलिस लाइन में खुलेंगे स्कूल और अस्पताल, पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिलेगी बेहतर सुविधा