Move to Jagran APP

बिहार: तीन दिन फोन पर बात कर लड़की ने कहा आई लव यू, डेट पर आशिक को बुला बाइक वाली गर्लफ्रेंड ने किया कांड

बिहार के नालंदा में एक आशिक को प्रेमिका से अकेल में मिलने जाना भारी पड़ गया। मिस काल से दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई उसके बाद तीसरे दिन लड़की ने आई लव यू कह दिया। उसके बाद लड़की ने प्रेमी को अकेले में मिलने के लिए बुलाया।

By Rahul KumarEdited By: Published: Sun, 26 Jun 2022 10:41 AM (IST)Updated: Sun, 26 Jun 2022 03:14 PM (IST)
बिहार: तीन दिन फोन पर बात कर लड़की ने कहा आई लव यू, डेट पर आशिक को बुला बाइक वाली गर्लफ्रेंड ने किया कांड
बाइक लेकर भागी गर्लफ्रेंड को ढूंढ रही नालंदा पुलिस। सांकेतिक तस्वीर

जागरण संवाददाता, बिहारशरीफ(नालंदा)। बिहार के नालंदा में गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी के खिलाफ ऐसी साजिश रची जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। मिस काल से शुरू हुई लड़की ने तीन दिन में ही मोहब्बत का इजहार कर दिया। उसके बाद बातचीत का सिलासिला आगे बढ़ा तो लड़की ने अकेल में मिलने के लिए हामी भी भर दी। लेकिन प्रेमिका से अकेले में मिलने की चाहत लिए प्रेमी के साथ क्या हुआ, इसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

loksabha election banner

मिस काल से शुरू हुई बातचीत

नालंदा के राजगीर थाना क्षेत्र में मिस काल के जरिए एक युवक और युवती की बातचीत शुरू हुई। तीन के बाद ही लड़की ने लड़के को पसंद कर लिया और आई लव यू बोल दिया। लड़के मन में कई ख्वाब संजोने लगा। छठे दिन ही लड़की ने फोन वाले प्रेमी को अकेले में मिलने के लिए बुला लिया। प्रेमिका से मिलने की चाहत लिए प्रेमी सज संवर कर बाइक लेकर निकल पड़ा। दोनों क मिलाकात भी हुई। रेस्टोरेंट में लंच भी हुआ। उसके बाद फोन वाली प्रेमिका ने अपना असली रंग दिखाना शुरू किया।

नूरसराय थाना के बाराखुर्द गांव का रहने वाला मोनू अपने प्रेमिका से साथ लंच करने के बाद बाइक से किला मैदान की तरफ जाने लगा। इसी बीच प्रेमिका ने कहा कि मैं भी बाइक चलाने जानती हूं। प्यार में पड़े मोनू ने लड़की को बाइक चलाने के लिए दे दिया। जैसे ही वो दोनों किला मैदान पहुंचे कार। इसी बीच किला मैदान में एक कार पर सवार चार बदमाश आए और मोनू को पकड़ कार में बैठा लिया। उसकी आंख पर काली पट्टी बांध दी। फिर उसी के मोबाइल से उसके दिल्ली में रह रहे बड़े भाई व एक दोस्त को काल करके 10 लाख की फिरौती मांगी। 

इस बीच मोनू के स्वजनों ने पुलिस को इस बात की खबर कर दी। कुछ देर बाद बदमाशों को इस बात की भनक लग गई की पुलिस को अपहरण की भनक लग गई वो उन्हें ट्रेस किया जा रहा है। जिसके बाद कार सवार बदमाश मोनू को उतार कर भाग निकले जबकि फोन वाली प्रेमिका मोनू की बाइक लेकर भाग निकली। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के सदस्यों को पकड़ने में जुट गई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.