विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar: आनंद मोहन की रिहाई के लिए पहल करे नीतीश सरकार: सुशील, बोले- 14 वर्ष जेल में बीते, अब मिलनी चाहिए मुक्ति

By Sunil RajEdited By: Prateek Jain
Published: Mon, 13 Feb 2023 10:49 PM (IST)

Bihar News राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर विचार ...और पढ़ें

सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर विचार करने की मांग की है।
सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर विचार करने की मांग की है।

पटना, राज्य ब्यूरो: पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने सीएम नीतीश कुमार से पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई पर विचार करने की मांग की है।

उन्‍होंने कहा कि जब राजीव गांधी की हत्या के दोषी रिहा किए जा सकते हैं, तब पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई भी संभव है और इसके लिए राज्य सरकार को कानून का पालन करते हुए गंभीरता से पहल करनी चाहिए।

सुशील मोदी बोले- बंदी के रूप में आनंद मोहना का व्‍यवहार अच्‍छा 

सुशील मोदी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि यद्यपि कृष्णैया हत्याकांड में भीड़ को उकसाने या हत्या के अपराध में आनंद मोहन सीधे तौर पर दोषी नहीं थे, फिर भी उन्हें उम्र कैद की सजा हुई। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को बरकरार रखा।

आनंद मोहन जब 14 साल से अधिक की सजा काट चुके हैं और बंदी के रूप में उनका आचरण भी अच्छा रहा है, तब उन्हें रियायत देकर रिहा करने के कानूनी विकल्पों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आनंद मोहन एनडीए के पुराने साथी रहे। उन्होंने नीतीश कुमार के साथ मिल कर चुनाव लड़ा था। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना आनंद मोहन जी के जीवन और परिवार पर बहुत भारी पड़ी। उन्हें मुक्ति मिलनी चाहिए, ताकि वे सार्वजनिक जीवन में योगदान कर सकें।

यह भी पढ़ें- Bihar: समाधान यात्रा में नीतीश कुमार पर हमला, भीड़ में से उड़ता हुआ आया कुर्सी का टुकड़ा; बाल-बाल बचे CM