Bihar STET 2026: परीक्षा की तारीख बदली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम; इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड
बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET-2026) की 4 नवंबर को होने वाली परीक्षा अब 21 नवंबर को होगी। KVS और ...और पढ़ें
-1792650827925_m.webp)
24 अक्टूबर से जारी होगा संशोधित एडमिट कार्ड।
HighLights
4 नवंबर की एसटीईटी परीक्षा अब 21 नवंबर को होगी।
KVS और NVS परीक्षाओं के कारण तिथि बदली गई।
संशोधित एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर से डाउनलोड कर सकेंगे अभ्यर्थी।
जागरण संवाददाता, पटना। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET-2026) के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब परीक्षा 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
4 नवंबर को केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS ) एवं नवोदय विद्यालय समिति (NVS ) की परीक्षा आयोजित होने के कारण बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने यह निर्णय लिया है।
संबंधित अभ्यर्थियों के लिए संशोधित एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एसटीईटी -2026 का आयोजन 25 अक्टूबर से 20 नवंबर तक होना है।
अन्य परीक्षाएं पूर्वनिर्धारित तिथियों पर
केवल चार नवंबर की परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। इस दिन परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अब 21 नवंबर को परीक्षा में शामिल होना होगा।
परीक्षा समिति के अनुसार 21 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को अलग से संशोधित एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
संशोधित एडमिट कार्ड 24 अक्टूबर से होगा जारी
संबंधित अभ्यर्थी 24 अक्टूबर से आधिकारिक वेबसाइट https://stetregistration.cbrt.co.in पर जाकर अपना संशोधित एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा समिति ने कहा है कि कार्यक्रम में बदलाव केवल चार नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए किया गया है।
परीक्षा तिथि के अनुसार लेते रहें जरूरी जानकारी
बिहार बोर्ड के अनुसार अन्य तिथियों पर होने वाली एसटीईटी-2026 की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएंगी।
ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी परीक्षा की तिथि के अनुसार एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी निर्देशों की जानकारी लेते रहें।
यह भी पढ़ें- Bihar Librarian Exam 2026: लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, मिला 10 दिन का अतिरिक्त समय
