Bihar Librarian Exam 2026: लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी, मिला 10 दिन का अतिरिक्त समय
बिहार में लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि अब 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। बिहार विद्यालय ...और पढ़ें

बिहार पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी।
HighLights
लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी।
अब अभ्यर्थी 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन।
परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में होगी।
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार के स्कूलों में लाइब्रेरियन (पुस्तकालयाध्यक्ष) पात्रता परीक्षा के आवेदन की तिथि अब 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board) के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एसएम ने प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है। इससे वैसे अभ्यर्थियों को राहत मिली है जो आवेदन नहीं कर पाए थे।
अब 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
इसमें बताया गया है कि विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि अब 31.10.2026 तक विस्तारित कर दी गई है।
इस पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि आज यानी 21 अक्टूबर को समाप्त हो रही थी। लेकिन अब अभ्यर्थियों को 10 दिनों का अतिरिक्त समय मिल गया है।
सभी पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in के माध्यम से 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन एवं परीक्षा शुल्क इस पात्रता परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए करेंगे।
21 अक्टूबर को समाप्त हो रही थी आवेदन की डेट
बता दें कि BSEB ने 27 सितंबर को विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया था।तब आवेदन की तिथि 1 से 21 अक्टूबर तक तय की गई थी।
परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें कुल 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।परीक्षा की अवधि 150 मिनट यानी ढाई घंटे होगी।
इनमें 100 अंक के प्रश्न पुस्तकालय विज्ञान विषय से होंगे, जबकि 50 अंक के प्रश्न सामान्य ज्ञान पर आधारित होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए निगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Bihar School Librarian Exam: पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी; इन अभ्यर्थियों को मिलेगी छूट
