Bihar Government: बिहार में स्टार्टअप को अब 25 लाख का सीड फंड, पेटेंट फाइल करने पर 80% फीस होगी माफ
बिहार सरकार ने स्टार्टअप के लिए सीड फंड 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है। यह राशि ...और पढ़ें

बिहार में स्टार्टअप को अब 25 लाख का सीड फंड (AI Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में स्टार्टअप के लिए अब उद्यमियों को सीड फंड (उद्यम प्रारंभ करने की प्रारंभिक सहायता राशि) 10 लाख रुपये के बजाए 25 लाख रुपये दिया जाएगा। दो चरणों में सीड फंड की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। पहले चरण में स्टार्टअप के संस्थापक को 15 लाख तथा दूसरे में 10 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।
उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने इसकी घोषणा शुक्रवार को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान पटना (सीआईएमपी) में आयोजित अविन्या बिहार 2.0 में की। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप में बड़े स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की क्षमता है। राज्य में 60 से 70 लाख रोजगार यह उपलब्ध कराएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक करोड़ रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। इसमें बड़ी भागीदारी स्टार्टअप की होगी। उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे युवाओं को स्टार्टअप के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स्टार्टटप से जुड़े उद्यमी बड़ी संख्या में पेटेंट फाइल करते हैं। पेटेंट फाइल करने पर शुल्क में 80 प्रतिशत माफ होगा।
स्टार्टअप सेल में समस्या का होगा निदान:
उद्योग मंत्री ने कहा कि युवा उद्यमियों के समस्याओं के निष्पादन के लिए स्टार्टटप सेल का गठन किया जाएगा। यहां प्राप्त मामलों की निगरानी वह स्वयं करेंगे। कुछ कर्मी और अधिकारी हैं जो स्टार्टअप के लिए अनुकूल माहौल से सामंजस्य नहीं बैठा पा रहे हैं। उन्हें जल्द ही सिस्टम के अनुकूल होना होगा।
उन्होंने कहा कि विश्व में भारत स्टार्टअप के मामले में अमेरिका और ब्रिटेन के बाद तीसरे स्थान पर है। बिहार के युवा उद्यमी भी राष्ट्रीय औसत से आगे हैं।
