खेल मैदान से सरकारी दफ्तर तक; बिहार में खिलाड़ियों के लिए बड़ा अवसर, 21 से आंकी जाएगी प्रतिभा
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने 'मेडल लाओ नौकरी पाओ' योजना के तहत खिलाड़ियों के आवेदन आमंत्रित किए थे। पहली सूची ...और पढ़ें

ट्रायल के आधार पर मिलेगी नौकरी। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
नौ खेलों के 26 खिलाड़ियों का चयन ट्रायल के लिए।
21 से 24 फरवरी तक आयोजित होंगे चयन प्रतियोगिता ट्रायल।
ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी।
जागरण संवाददाता, पटना। Sports Quota Jobs in Bihar: मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के साथ प्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर नौकरी देने का प्रावधान है।
इसके तहत बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) ने आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने आवेदन किए हैं।
पहली सूची की गहन समीक्षा के बाद नौ खेलों से 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवींद्रण शंकरण ने बताया कि प्रथम सूची में शामिल खिलाड़ियों कोका ट्रायल लिया जाएगा।
21 से 24 फरवरी तक आयोजित चयन प्रतियोगिता में पारा तीरंदाजी, टेबल टेनिस, हाकी, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, कुश्ती, वुशू, जूडो और ताइक्वांडो खेल को शामिल किया गया है।
आगे समीक्षा के बाद और खेल और खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। ट्रायल के समय खिलाड़ियों को अपने साथ सभी जरूरी कागजात लाने होंगे।
प्रदर्शन के आधार पर नौकरी का निर्धारण
शंकरण ने यह स्पष्ट किया कि जो खिलाड़ी ट्रायल में शामिल होने आएंगे, वे यह न समझें कि उनकी नौकरी पक्की हो गई है।
ट्रायल के दिन खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नौकरी का निर्धारण होगा। चयन समिति यह निर्णय लेगी कि किसने अच्छा खेल दिखाया है।
बता दें कि प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने के लिए ‘बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति नियमावली 2023’ बनाई गई है।
इसके तहत राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों के पदक जीतने पर उन्हें सरकार के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाता है।
नियमावली के तहत परीक्षा और साक्षात्कार के बिना खेल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर सरकारी नौकरी दिए जाने का प्रावधान है।