Move to Jagran APP

बिहार: चयनित शिक्षकों को 31 मार्च तक मिल जाएंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा विभाग ने लगा रखी थी रोक

निदेशक संजय कुमार के निर्देश के मुताबिक 28 नवंबर 2022 को पारित आदेश के अनुपालन में संबंधित चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है।

By Dina Nath SahaniEdited By: Deepti MishraSun, 26 Mar 2023 04:55 PM (IST)
बिहार: चयनित शिक्षकों को 31 मार्च तक मिल जाएंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा विभाग ने लगा रखी थी रोक
चयनित शिक्षकों को जल्द दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र।

राज्य ब्यूरो, पटना: राज्य में छठे चरण के तहत माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खाली पदों को भरने के लिए जिन चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगी थी, जिसे हटाकर शिक्षा विभाग ने संबंधित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने का आदेश नियोजन इकाइयों को दिया है।

यह आदेश पटना उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देश के आलोक में माध्यमिक शिक्षा निदेशक संजय कुमार ने दिया है। 31 मार्च तक संबंधित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। निदेशक संजय कुमार के निर्देश के मुताबिक, 28 नवंबर 2022 को पारित आदेश के अनुपालन में संबंधित चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने का आदेश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिया गया है।

प्रशासनिक पद का कार्य एक ही पदाधिकारी को सौंपे: मुख्य सचिव

पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी कुलपतियों को निर्देश दिया है कि विश्वविद्यालयों में एक प्रशासनिक पद का कार्य एक ही पदाधिकारी को सौंपे। इससे प्रशासनिक कार्य का निष्पादन में सुविधा हो सके। इससे कार्य निष्पादन में भी देरी नहीं होती है। अक्सर यह देखा गया है कि विश्वविद्यालय में एक प्रशासनिक पद का कार्य कई व्यक्तियों के जिम्मे दे दिया जाता है, इससे कार्य निष्पादन में कई कठिनाई सामने आती हैं।