Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: सरकारी विद्यालयों में बढ़ेंगे पढ़ाई के घंटे, हफ्ते में 5 दिन चलेंगे आंगनबाड़ी या प्री स्कूल

    बिहार के सरकारी विद्यालयों में अब पढ़ाई के घंटे बढ़ेंगे। शिक्षा विभाग आंगनबाड़ी प्राथमिक मध्य और माध्यमिक विद्यालयों के लिए नई समय सारणी तैयार कर रहा है। प्रारंभिक विद्यालयों में छह घंटे मध्य विद्यालयों में सवा सात घंटे और माध्यमिक विद्यालयों में आठ घंटे 35 मिनट की पढ़ाई होगी। यह बदलाव बिहार पाठ्यचर्या की रूपरेखा 2025 के तहत किया जा रहा है।

    By Dina Nath Sahani Edited By: Rajat Mourya Updated: Wed, 23 Apr 2025 01:47 PM (IST)
    Hero Image
    सरकारी विद्यालयों में बढ़ेंगे पढ़ाई के घंटे, हफ्त में 5 दिन चलेंगे आंगनबाड़ी या प्री स्कूल

    राज्य ब्यूरो, पटना। प्रदेश के आंगनबाड़ी (प्री-स्कूल), प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक विद्यालयों में अलग-अलग समय सारणी लागू की जाएगी। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग के स्तर से चल रही है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा तैयार बिहार पाठ्यचर्या की रूपरेखा, 2025 के ड्राफ्ट में अलग-अलग समय सारणी का प्रविधान किया गया है। इसमें विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई के घंटे बढ़ाने का भी प्रविधान किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके मुताबिक, प्रारंभिक विद्यालयों की कार्य अवधि छह घंटे की होगी, तो मध्य विद्यालयों की कार्य अवधि सवा सात घंटे तथा माध्यमिक विद्यालयों की कार्य अवधि आठ घंटे 35 मिनट की होगी।

    सोमवार से शुक्रवार तक चलेंगे आंगनबाड़ी या प्री स्कूल

    ड्राफ्ट में किए गए प्रविधान के मुताबिक, तीन वर्ष की आयु से लेकर छह वर्ष तक की आयु तक बच्चे आंगनबाडी या प्री-स्कूल में पढ़ाई करेंगे। उसके बाद ऐसे बच्चे पहली एवं दूसरी कक्षा में जाएंगे। बुनियादी स्तर की इस शिक्षा के बाद बच्चों की प्रारंभिक स्तर की शिक्षा प्रारंभ होगी। इसके अंतर्गत नौ से 11 आयु वर्ग के बच्चों के लिए की तीसरी से पांचवीं कक्षा की शिक्षा प्रस्तावित है।

    मध्य विद्यालय स्तर पर 11 से 14 आयु वर्ग के बच्चों की छठी से आठवीं कक्षा की शिक्षा तथा माध्यमिक स्तर पर 15 से 18 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए नौवीं से 12वीं कक्षा की शिक्षा मिलेगी। आंगनबाड़ी या प्री स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक संचालित होंगे। प्रारंभिक स्तर एवं माध्यमिक स्तर के विद्यालय सोमवार से शनिवार तक चलेंगे।

    समय में बदलाव का प्रस्ताव

    ड्राफ्ट में बुनियादी स्तर की शिक्षा वाले आंगनबाड़ी या प्री स्कूल में बच्चे पूर्वाह्न 9.30 बजे आएंगे और डेढ़ बजे दिन उनकी छुट्टी होगी। पूर्वाह्न 9.30 से 9.50 तक 20 मिनट का अनुशासन सत्र होगा। 9.50 से 10.35 तक 45 मिनट का सर्किल टाइम, बातचीत, गीत और कविता के लिए होगा। 10.35 से 10.50 तक 15 मिनट का स्नैक टाइम होगा।

    10.50 से 11.35 तक 45 मिनट का आर्ट, क्टाफ्ट, खेलकूद एवं मुक्त खेल होगा। 11.35 से 12.20 तक साक्षरता, भाषा एवं अंक ज्ञान होगा। 12.20 से 12.50 तक 30 मिनट का भोजन टाइम होगा। 12.50 से 1.25 तक 35 मिनट की कार्य गतिविधि होगी। 1.25 से 1.30 तक विद्यालय अवधि की समाप्ति होगी।

    प्रारंभिक स्तर पर नौ बजे प्रार्थना

    प्रारंभिक स्तर की कक्षाओं के लिए सुबह नौ बजे प्रार्थना सभा की अवधि तय प्रस्तावित है तो इनमें अपराह्न तीन बजे छुट्टी होगीगी। सूबह 9.30 से 10 बजे तक मौखिक भाषा ज्ञान एवं 10 से 10.30 बजे तक शब्दों की पहचान की घंटी होगी। 10.30 से 10.45 बजे तक स्नैक टाइम होगा। 10.45 से 11.45 बजे तक गणित, 11.45 से 12.15 बजे तक कला एवं शिल्प और 12.15 से 12.45 बजे तक पढ़ना और लिखना की घंटी होगी।

    12.45 से 1.30 बजे तक मध्यांतर होगा। 1.30 से 2.30 बजे तक मौखिक भाषा एवं शब्दों की पहचान की घंटी होगी। 2.30 से तीन बजे तक से खेलकूद होगा। इससे इतर मध्य स्तर की कक्षाओं के लिए पूर्वाह्न 8.30 से 8.55 तक चेतना सत्र होगा। नौ से 9.40 बजेतक पहली घंटी एवं 9.45 से 10.25 बजे तक दूसरी घंटी चलेगी। 10.30 से 10.45 बजे तक स्नैक टाइम होगा।

    10.50 से 11.30 बजे तक तीसरी घंटी एवं 11.35 से 12.15 बजे तक चौथी घंटी चलेगी। 12.15 से 12.50 बजे तक लंच ब्रेक होगा। 12.50 से 1.30 बजे तक पांचवीं घंटी, 1.35 से 2.15 बजे तक छठी घंटी, 2.20 से तीन बजे तक सातवीं घंटी एवं 3.05 से 3.45 बजे तक आठवीं घंटी का प्रस्ताव है। इसी प्रकार माध्यमिक विद्यालयों का संचालन सबेरे आठ से अपराह्न 4.35 बजे तक होगा।

    आठ से 8.25 बजे तक चेतना सत्र होगा। 8.30 से 9.20 बजे तक पहली घंटी, 9.25 से 10.15 बजे तक दूसरी घंटी, 10.20 से 11.10 बजे तक तीसरी घंटी एवं 17.15 से 12.05 बजे तक चौथी घंटी चलेगी। 12.05 से अपराह्न एक बजे तक लंच जाने से ब्रेक होगा। एक से 1.50 बजे तक पांचवीं घंटी, 1.55 से 2.45 बजे तक छठी घंटी, 2.50 से 3.40 बजे तक सातवीं घंटी एवं 3.45 से 4.35 बजे तक आठवीं घंटी प्रस्तावित है।

    ये भी पढ़ें- बिहार बोर्ड इंटर विशेष और कम्पार्टमेंटल परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, 2 से 13 मई तक होंगे एग्जाम

    ये भी पढ़ें- Bihar: शैक्षणिक योग्यता अधूरी, पटना हाई कोर्ट ने फार्मासिस्ट पद के लिए आवेदन की अनुमति से किया इनकार