विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

स्कूल की छुट्टी के तुरंत बाद लगेंगी संकल्प संध्या की कक्षाएं? बिहार में समय बदलने के मिल रहे सुझाव

Published: Sun, 22 Nov 2026 02:43 PM (GMT+05:30)

शिक्षा विभाग के 'संकल्प संध्या' कार्यक्रम के समय में बदलाव पर विचार हो रहा है। वर्तमान शाम 5 से 7:30 बजे के समय को स्कूल छुट्टी के तुरंत बाद करने का सुझाव है, ताकि सुविधा हो और छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

बिहार के सरकारी विद्यालयों में शुरू हुई है संकल्‍प संध्‍या। फाइल

बिहार के सरकारी विद्यालयों में शुरू हुई है संकल्‍प संध्‍या। फाइल

HighLights

  1. संकल्प संध्या कार्यक्रम के समय में बदलाव पर शिक्षा विभाग विचार कर रहा।

  2. स्कूल छुट्टी के तुरंत बाद कक्षाएं चलाने का सुझाव दिया गया।

  3. छात्रों, शिक्षकों की सुविधा और छात्राओं की सुरक्षा मुख्य चिंता।

राज्य ब्यूरो, पटना। शिक्षा विभाग ने हाल ही में प्रदेश के सभी जिलों में स्थित सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नौवीं से बारहवीं के अपेक्षाकृत पढ़ाई में थोड़ा कमजोर बच्चों के लिए संकल्प संध्या कार्यक्रम शुरू किया है।

संकल्प संध्या का समय विभाग के स्तर पर शाम पांच बजे से साढ़े सात बजे तक है। शिक्षा विभाग को अलग-अलग जगहों से यह सुझाव आ रहे कि संकल्प संध्या के समय में बदलाव किया जाए।

स्कूल में छुट्टी की घंटी के तुरंत बाद इसका संचालन किया जाए। इससे शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों को सहूलियत होगी। सर्दी के मौसम का भी जिक्र है कि शाम साढ़े सात बजे के बाद विद्यार्थियों को घर लौटने में परेशानी है।

दो बार विद्यार्थियों को आने-जाने में परेशानी 

शिक्षा विभाग को संकल्प संध्या के बारे में जो सुझाव आ रहे उसमें यह बात प्रमुखता से कही जा रही विद्यालय की छुट्टी के बाद जब विद्यार्थी घर लौटेंगे तो दोबारा संकल्प संध्या के लिए विद्यालय लौटने में परेशानी होगी।

दोबारा उन्हें नियमित रूप से संकल्प संध्या में लाने में परेशानी है। शिक्षकों को भी परेशानी है क्योंकि उन्हें संकल्प संध्या के लिए रूकना होगा। अगर छुट्टी के तुरंत बाद संकल्प संध्या के तहत कक्षाएं लगती हैं तो शिक्षकों को भी सहजता होगी।

छात्राओं की सुविधा का भी द‍िया जा रहा हवाला 

संकल्प संध्या की टाइमिंग को लेकर जो सुझाव आ रहे उसमें यह कहा जा रहा कि छात्राओं की सुविधा का भी ख्याल रखना जरूरी है।

अगर कक्षाएं साढ़े सात बजे खत्म होती है तो उन्हें घर लौटते-लौटते आठ बज जाएगा। ऐसे में उनके अभिभावक को भी संकल्प संध्या को लेकर सक्रिय होना होगा। इससे परेशानी बढ़ेगी।

ठंड के मौसम में होने वाली परेशानी पर भी चर्चा

शिक्षा विभाग को संकल्प संध्या के बारे में जो सुझाव मिल रहे उसमे यह बात भी कही जा रही कि ठंड के मौसम में रात आठ बजे तक विद्यार्थियों को घर से बाहर रहने में परेशानी है। आने वाले समय में ठंड बढ़ने पर संकल्प संध्या में उपस्थिति कम हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।