विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में ठप हो सकता है दाखिल-खारिज का काम, मुशहरी के सीओ-आरओ की गिरफ्तारी पर भड़का संघ; दी चेतावनी

Published: Sat, 10 Oct 2026 08:36 PM (IST)

बिहार राजस्व सेवा संघ ने मुजफ्फरपुर के निलंबित अंचलाधिकारी महेंद्र कुमार शुक्ला और राजस्व अधिकारी करुण करण की गिरफ्तारी का विरोध किया है।

ग‍िरफ्तार क‍िए गए मुशहरी सीओ महेंद्र कुमार शुक्‍ला। फाइल

ग‍िरफ्तार क‍िए गए मुशहरी सीओ महेंद्र कुमार शुक्‍ला। फाइल

HighLights

  1. मुजफ्फरपुर सीओ-राजस्व अधिकारी की गिरफ्तारी का संघ ने किया विरोध।

  2. संघ ने विभाग से अधिकारियों को संरक्षण देने की मांग की।

  3. सोमवार से राज्यव्यापी दाखिल-खारिज कार्य बाधित करने की धमकी।

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार राजस्व सेवा संघ ने मुजफ्फरपुर जिला के मुशहरी के निलंबित अंचलाधिकारी (CO) महेंद्र कुमार शुक्ला एवं राजस्व अधिकारी करुण करण की गिरफ्तारी का विरोध करते हुए आंदोलन की धमकी दी है।

संघ के अध्यक्ष आनंद कुमार एवं महासचिव सौरभ कुमार ने शनिवार को विभागीय सचिव को ज्ञापन देकर कहा है कि इन दोनों ने अर्द्ध न्यायिक दायित्वों के निर्वहन के क्रम में अहियापुर से जुड़े एक मामले में दाखिल-खारिज का आदेश दिया है।

सोमवार से राज्‍यभर में बाध‍ित करेंगे काम 

इसलिए विभाग इन्हें संरक्षण दे। संघ ने कहा कि सोमवार तक अगर विभाग की ओर से इस मामले में ठोस पहल नहीं हुई तो राज्य भर के अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी अपना डोंगल पूरी तरह बंद कर देंगे।

इसके बाद दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस और डोंगल से जुड़े अन्य कार्य बाधित हो जाएंगे। संघ ने कहा कि इन दोनों अधिकारियों के विरुद्ध दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के लिए विभाग पहल करे।

अर्द्धन्‍याय‍िक दाय‍ित्‍वों के ल‍िए एसओपी की मांग 

ज्ञापन में कहा गया है कि विभाग राजस्व सेवा के अधिकारियों के अर्द्ध न्यायिक दायित्यों के निर्वहन के लिए अलग से मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) जारी करे।

इन अधिकारियों को अर्द्ध न्यायिक दायित्वों के निर्वहन के समय संरक्षण मिलना चाहिए। कोई भी अंचलाधिकारी अपने उपलब्ध साक्ष्यों और कई स्तर की अनुशंसाओं के बाद निर्णय करता है। वह अपने मन से निर्णय नहीं करता है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में जमीन के खेल में फंसे मुशहरी के सीओ, पहले निलंबन, अब गिरफ्तारी