Move to Jagran APP

बिहार रेजिमेंट के हीरक जयंती समारोह में पहुंचे सेना प्रमुख, बताया गौरव का दिन

बिहार रेजिमेंट के हीरक जयंती समारोह में शामिल होने के लिए थलसेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग पटना पहुंचे। उन्हें जवानों ने गार्ड अॉफ अॉनर दिया। बाद में वे दिल्ली रवाना हो गए।

By Kajal KumariEdited By: Published: Sat, 19 Nov 2016 09:16 AM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2016 10:51 PM (IST)
बिहार रेजिमेंट के हीरक जयंती समारोह में पहुंचे सेना प्रमुख, बताया गौरव का दिन

पटना [जेएनएन]। भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग बिहार रेजिमेंट सेंटर की 75 वीं वर्षगांठ पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान सेना प्रमुख ने रेजिमेंट की तीन नई यूनिट्स (18, 19 व 20) को ध्वज प्रदान किए। इसके पहले उन्होंने बिहार रेजीमेंट के जवानों की सलामी ली। सेना प्रमुख ने आज के दिन को गौरव का दिन बताया।

loksabha election banner

सेना प्रमुख जनरल सुहाग सुबह 08:10 बजे दानापुर सैन्य छावनी पहुंचे। वहां उन्हें रेजिमेंट के परेड मैदान में जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सेनाध्यक्ष ने मैदान में हीरक जयंती समारोह पर आयोजित मोटरसाइकिल डिस्प्ले, कलर प्रजेंटेशन व मिलन परेड में भाग लिया। उन्होंने परेड में रेजिमेंट की तीन नयी बटालियनों 18 वीं, 19 वीं व 20 वीं को कलर प्रजेंटेशन में ध्वज प्रदान किया।

सुबह 9 से 10 बजे तक सेना के जवानों ने मोटरसाइकिल डिस्प्ले कार्यक्रम किया। इसके बाद 10.30 से 11.40 बजे तक कलर प्रजेंटेशन हुआ। थल सेनाध्यक्ष कार्यक्रम के बाद अपने विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए।

सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार की सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक छावनी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। एंबुलेस, पुलिस व सरकारी वाहनों पर यह प्रतिबंध नहीं लागू रहा।

अस्पताल ने नहीं दी जगह तो सड़क पर ही दिया बच्चे को जन्म ...जानिए

गौरवशाली रहा है बिहार रेजिमेंट

बिहार रेजिमेंट ने अपने गौरवशाली 75 वर्ष पूरे किए हैं। हीरक जयंती के अवसर पर दानापुर सैन्य छावनी में शानदार तैयारी की गई। शुक्रवार से हीरक जयंती समारोह की शुरुआत हुई। मुख्य समारोह शनिवार को और समापन सोमवार को होगा।

देशभर से सैन्य अधिकारी और इस रेजिमेंट में सेवा देने वाले पूर्व सैन्य अधिकारी दानापुर पहुंचे हैं। दानापुर पहुंचे सेना प्रमुख की सुरक्षा का इंतजाम इस कदर पुख्ता रहा कि परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं थी ।

तीन नई बटालियनों को ध्वज

शनिवार को सुबह 08:10 बजे से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सेना प्रमुख ने बिहार रेजिमेंट की तीन नई बटालियनों (18वीं, 19वीं और 20वीं) को ध्वज प्रदान किया। कर्नल ऑफ रेजिमेंट ले. जनरल पीएस चंदेल इस एतिहासिक क्षण के गवाह बने। परेड ग्राउंड में सैन्य टुकडिय़ों की ओर से मार्च पास्ट और सेना प्रमुख को सलामी दी गई।

नोटबंदी पर शॉटगन ने कहा- जन भावना से नहीं खेलें नेता व अधिकारी

युद्ध विजेताओं और वीर नारियों से संवाद

बिहार रेजिमेंटल सेंटर के फुटबॉल मैदान में जनरल सुहाग युद्ध विजेताओं, वीरता पदक से सम्मानित सैनिकों और वीर नारियों से संवाद किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.