विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतीश कुमार सहित NDA के 5 उम्मीदवारों ने अमित शाह की मौजूदगी में राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया

Published: Thu, 05 Mar 2026 01:54 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2026 02:12 PM (IST)

बिहार विधानसभा में गुरुवार को एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, ...और पढ़ें

नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन

नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए किया नामांकन

HighLights

  1. एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया।

  2. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पांच उम्मीदवारों ने पर्चे जमा किए।

  3. अमित शाह ने भाजपा नेताओं संग महत्वपूर्ण राजनीतिक रणनीति पर चर्चा की।

रमण शुक्ला, पटना। बिहार की राजनीति में गुरुवार का दिन काफी अहम रहा, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित एनडीए के पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी विधानसभा परिसर में मौजूद रहे।

नामांकन के दौरान एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी उपस्थित रहे। विधानसभा परिसर में समर्थकों की काफी भीड़ देखी गई।

N R

तीन राष्ट्रीय अध्यक्षों ने एक साथ भरा पर्चा

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करने वालों में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा शामिल हैं।

तीनों राष्ट्रीय अध्यक्षों का एक साथ राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करना बिहार की राजनीति में एक अनोखा और ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है।

इसके अलावा जदयू की ओर से केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश कुमार ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

N R 1

नामांकन के दौरान दिखी एनडीए की एकजुटता

नामांकन कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, मंत्री बिजेंद्र यादव, श्रवण कुमार सहित एनडीए के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
विधानसभा परिसर में गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

नेताओं ने इसे एनडीए की मजबूती और एकजुटता का प्रतीक बताया।

N A

राज्यसभा चुनाव की आगे की प्रक्रिया

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच छह मार्च को होगी, जबकि नाम वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मार्च निर्धारित की गई है।

यदि जरूरत पड़ी तो 16 मार्च को मतदान कराया जाएगा। मतदान सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक होगा और उसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना शुरू की जाएगी।

hariwansh

इन सदस्यों का खत्म हो रहा कार्यकाल

बिहार से जिन राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल नौ अप्रैल को समाप्त हो रहा है, उनमें अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेमचंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं।

ऐसे में राज्यसभा चुनाव को लेकर बिहार की राजनीति में पहले से ही सरगर्मी बनी हुई है और इस नामांकन ने इसे और भी तेज कर दिया है।

यह भी पढ़ें- नीतीश कुमार के बाद अब CM को लेकर BJP कर सकती है नया प्रयोग, 'सरप्राइज कार्ड' में किसका होगा नाम?

यह भी पढ़ें- CM नीतीश कुमार के पास कितनी संपत्ति? कुल नेटवर्थ में दिल्ली का फ्लैट और 10 गाय