विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नीतीश कुमार के बाद अब CM को लेकर BJP कर सकती है नया प्रयोग, 'सरप्राइज कार्ड' में किसका होगा नाम?

Published: Thu, 05 Mar 2026 01:25 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2026 01:42 PM (IST)

Bihar CM Race: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा के बाद बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को ...और पढ़ें

HighLights

  1. नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने से बिहार में CM पद खाली।

  2. भाजपा अति पिछड़ा या गैर-यादव OBC से CM बना सकती है।

  3. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी मुख्यमंत्री पद के दावेदार।

डिजिटल डेस्क, पटना। BJP's 'Surprise Card' After Nitish Kumar मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के एलान के बाद बिहार की राजनीति में नया दौर शुरू होने की चर्चा तेज हो गई है। सियासी गलियारों में अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि नीतीश कुमार के बाद राज्य की कमान किसके हाथ में जाएगी। हालांकि कई नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन भाजपा के भीतर यह भी चर्चा है कि पार्टी पारंपरिक दावेदारों से हटकर कोई नया प्रयोग कर सकती है।

nitish tiwet

BJP की रणनीति में ‘सरप्राइज कार्ड’ की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक भाजपा इस बार मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चौंकाने वाला फैसला ले सकती है। पार्टी नेतृत्व इस संभावना पर भी विचार कर रहा है कि किसी नए सामाजिक समीकरण वाले चेहरे को आगे किया जाए। खासकर अति पिछड़ा वर्ग (EBC) या गैर-यादव ओबीसी समाज से किसी नेता को सामने लाने की रणनीति पर मंथन चल रहा है।

amit sah

जातीय समीकरण साधने की कोशिश

बिहार की राजनीति लंबे समय से सामाजिक समीकरणों के इर्द-गिर्द घूमती रही है। ऐसे में भाजपा अगर पहली बार राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाती है तो वह ऐसा चेहरा सामने ला सकती है, जो नए वोट बैंक को जोड़ सके। पार्टी के रणनीतिकार मानते हैं कि नया चेहरा लाकर वह राजनीतिक संतुलन और सामाजिक विस्तार दोनों साध सकती है।

nishant

NDA के भीतर भी चल रही मंथन की प्रक्रिया

एनडीए के भीतर भी इस मुद्दे पर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। जदयू के कुछ नेता चाहते हैं कि नीतीश कुमार की पसंद के किसी चेहरे को मुख्यमंत्री बनाया जाए। वहीं भाजपा के भीतर यह राय मजबूत बताई जा रही है कि राज्य में अब पार्टी को अपनी राजनीतिक ताकत के अनुरूप नेतृत्व मिलना चाहिए।

sarat

सम्राट चौधरी भी मजबूत दावेदार

मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम भी मुख्यमंत्री पद की रेस में प्रमुखता से लिया जा रहा है। कोइरी समाज से आने वाले सम्राट चौधरी को संगठन और सरकार दोनों का अनुभव है। भाजपा अगर ओबीसी समीकरण को साधना चाहे तो उनका नाम स्वाभाविक रूप से मजबूत विकल्प माना जा रहा है।

vijay

विजय सिन्हा का नाम भी चर्चा में

दूसरे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी संभावित दावेदारों में शामिल हैं। संघ पृष्ठभूमि से आने वाले सिन्हा को पार्टी नेतृत्व का भरोसेमंद चेहरा माना जाता है। हालांकि बिहार की जातीय राजनीति को देखते हुए अंतिम फैसला पूरी तरह से राजनीतिक समीकरण और केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति पर निर्भर करेगा।

कुल मिलाकर नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद बिहार की राजनीति एक नए मोड़ पर खड़ी है, जहां भाजपा के संभावित ‘नए प्रयोग’ पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें- CM नीतीश कुमार के पास कितनी संपत्ति? कुल नेटवर्थ में दिल्ली का फ्लैट और 10 गाय

यह भी पढ़ें- 50 साल के निशांत कुमार क्यों अचानक चर्चा में? पढ़ाई, संपत्ति और सियासी एंट्री की पूरी कहानी

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar जा रहे दिल्ली... सुन भड़के कार्यकर्ता, CM हाउस के बाहर हंगामा; ललन सिंह-संजय झा को बताया जयचंद