विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: कुशवाहा ने JDU में शामिल होने के बाद पहली बार खोला राज, आसान नहीं था विलय का फैसला

By Amit AlokEdited By:
Published: Sun, 21 Mar 2021 09:16 PM (IST)Updated: Tue, 23 Mar 2021 06:12 AM (IST)

Bihar Politics जेडीयू में शामिल होनें के बाद पहली बार उपेंद्र कुशवाहा ने आरएलएसपी के जेडीयू मे विलय को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने बताया कि जेडीयू में विलय का यह फैसला आसान नहीं था। कुशवाहा ने वैशाली में यह बात कही।

नीतीश कुमार एवं उपेंद्र कुशवाहा। फाइल तस्‍वीरें।
नीतीश कुमार एवं उपेंद्र कुशवाहा। फाइल तस्‍वीरें।

वैशाली, जागरण संवाददाता। Bihar Politics जनता दल यूनाइटेड (JDU) में अपनी पूरी पार्टी का विलय करने के बाद तत्‍कालीन राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के अध्‍यक्ष रहे उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) पहली बार वैशाली के जंदाहा स्थित अपने घर पहुंचे। अब जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष (Chairman of JDU parliamentary Board) एवं विधान पार्षद (MLC) के अपने पैतृक गांव पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं उनका स्वागत किया। इस मौके पर कुशवाहा ने बताया कि वे पहले भी जेडीयू में थे। कुछ कारणवश नीतीश कुमार (Nitish Kumar) से राजनीतिक दूरी बन गई थी, लेकिन अब दोनों साथ हैं। उन्‍होंने कहा कि आरएलएसपी के जेडीयू में विलय (Merger of RLSP in JDU) का फैसला आसान नहीं था।

नीतीश कुमार के साथ लंबे समय तक कर चुके सक्रिय राजनीति

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उन्‍होंने नीतीश कुमार के साथ लंबे समय तक रहकर सक्रिय राजनीति (Active Politics) की है। कुछ कारणवश जेडीयू व नीतीश कुमार से राजनीतिक दूरी बन गई थी। हालांकि, व्यक्तिगत संबंध हमेशा अच्छे रहे। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) में आरएलएसपी को सफलता नहीं मिली। इससे लगा कि जनता ने हमें पुन: अपने घर में वापस जाने का आदेश दिया है। कहा कि वे जनता के निर्णय का सम्मान करते हुए जेडीयू में शामिल हुए हैं।

आसान नहीं था आरएलएसपी के जेडीयू में विलय का निर्णय

उपेंद्र कुशवाहा ने बताया कि आरएलएसपी के जेडीयू में विलय का निर्णय लेना आसान नहीं था। इसमें कई पेंच थे। इसके लिए आम यहमति बनाना बड़ा टास्‍क था। लेकिन  दो दिवसीय मैराथन बैठक के पश्चात् सर्वसम्मति से आरएलएसपी के जेडीयू में विलय करने का निर्णय लिया गया।

अब कुशवाहा जेडीयू को बनाएंगे बिहार की नंबर वन पार्टी

उपेंद्र कुयावाहा ने कहा कि वे जेडीयू में बिना शर्त शामिल हुए, लेकिन नीतीश कुमार द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरा करते हुए जेडीयू को बिहार में नंबर वन पार्टी बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।