Move to Jagran APP

बिहार में सुशील मोदी बोले- आरक्षण से अयोग्य एवं क्षमताहीन आते हैं, ऐसा कहा था पंडित नेहरू ने

Bihar Politics राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। पंडित नेहरू ने कहा था कि आरक्षण से अयोग्य एवं क्षमताहीन आते हैं। इससे कांग्रेस की मानसिकता स्पष्ट झलकती है।

By Shubh Narayan PathakEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 09:57 AM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 09:57 AM (IST)
बिहार में सुशील मोदी बोले- आरक्षण से अयोग्य एवं क्षमताहीन आते हैं, ऐसा कहा था पंडित नेहरू ने
बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी। फाइल फोटो

पटना, राज्य ब्यूरो। Bihar Politics: भाजपा के वरिष्‍ठ नेता, बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा है कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया। पंडित नेहरू ने कहा था कि आरक्षण से अयोग्य एवं क्षमताहीन आते हैं। इससे कांग्रेस की मानसिकता स्पष्ट झलकती है। यही वजह रहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से दलित एवं पिछड़ा वर्ग विरोधी रही हैं। सुशील मोदी मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में पार्टी के ओबीसी मोर्चा ओर से आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

भाजपा की देन है पंचायतों में पिछड़ों का सबलीकरण

उन्होंने कहा कि 1978 में पंचायत चुनाव होने के बाद 23 वर्षों तक चुनाव नहीं हुए। 2002 में कोर्ट के निर्देश पर चुनाव हुए। इस चुनाव में एससी-एसटी को बिना आरक्षण दिए तत्कालीन सरकार ने चुनाव करवा दिया। 2005 में एनडीए सरकार बनने के बाद अति पिछड़ा समाज को 20 फीसद आरक्षण दिया गया। इससे बिहार में लगभग 1600 मुखिया चुने गए। यह भाजपा की देन है।

सुशील मोदी ने कहा कि पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 से ज्यादा ओबीसी सांसद मंत्री बने। बिहार के भगवान लाल सहनी को पिछड़ा वर्ग आयोग का पहला अध्यक्ष बनाकर अति पिछड़ा समाज को सम्मान देने का काम किया। घर-घर शौचालय, उज्ज्वला गैस योजना का लाभ समाज के कमजोर वर्ग को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि भाजपा ने हमेशा से पिछड़ों को गले लगाया। भाजपा सबका साथ सबका विकास करने में लगी है। वर्षों तक बिहार में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया गया, लेकिन एनडीए की सरकार केंद्र एवं राज्य में बनी तो पिछड़ों को सत्ता में भी उचित भागीदारी देने का काम किया।

सांसद राम कृपाल यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री समाज के निचले पायदान पर रहने वाले अंतिम व्यक्ति के उत्थान में लगे है। राष्ट्र निर्माण में इन वर्गों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद और ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयनाथ चौहान ने संबोधित किया। ओबीसी पटना महानगर के अध्यक्ष मुकेश साह ने कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता की और पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.