Bihar Politics: राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने RJD को दी सलाह, जिम्मेदारी निभाना सीख लीजिए
राज्यसभा सदस्य और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल को सलाह दी है कि सामाजिक जिम्मेदारी निभाना सीखिए। केवल राजनीतिक फायदे के लिए अपने निर्णय से मुकरते हुए खोट निकालने से बचने को कहा है।
पटना, राज्य ब्यूरो। राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कहा है कि पूर्ण शराबबंदी एक सामाजिक जिम्मेदारी है, इसलिए भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए नीतीश सरकार के इस फैसले का समर्थन किया था। वहीं, वर्ष 2016 के इस फैसले में साझेदार राजद केवल राजनीतिक फायदे के लिए अपने निर्णय से मुकरते हुए खोट निकाल रहा है। भाजपा इस मुद्दे पर बनी सबसे लंबी मानव शृंखला में शामिल हुई थी। अब विपक्षी राजद को भी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जदयू, राजद व कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने पहले दो चरणों में शराबबंदी लागू करने की घोषणा की थी, लेकिन भाजपा के सुझाव पर इसे एक चरण में लागू कर दिया गया। यही नहीं, बिहार में पूर्ण मद्यनिषेध लागू होने के समय भाजपा ने जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाई थी। भाजपा एक तरफ शराबबंदी का समर्थन किया था, तो दूसरी तरफ किसी परिसर में शराब पाए जाने पर संपत्ति जब्त करने जैसे कड़े प्रविधानों का विरोध भी किया था।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अब 23 को
भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तिथि बदल दी है। अब 22 के बजाय 23 नंवबर को एक दिवसीय बैठक पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में होगी। मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों व सरकार में शामिल मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में स्थित पार्टी मुख्यालय से शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही प्रदेश महामंत्रियों को छोड़कर प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर सभी जिलाध्यक्षों को जिला कार्यालय से बैठक में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। वर्चुअल बैठक पूर्वाह्न दस से अपराह्न तीन तीन बजे तक चलेगी।
20 दिसंबर तक जिला व मंडल की बैठक
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद 20 दिसंबर तक जिला और मंडल-स्तरीय कार्यसमितियों का आयोजन किया जाएगा। कार्यसमिति की बैठक में भाजपा का पूरा फोकस बूथ कमेटी और पन्ना प्रमुख बनाने पर होगा। आने वाले दिनों में पार्टी बूथ और पन्ना प्रमुखों की भी बड़ी बैठक आयोजित करने पर विचार कर रही