विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: ओमप्रकाश राजभर से मुकेश साहनी की मुलाकात, बिहार-यूपी की राजनीति पर हुई बात

By Jagran NewsEdited By: Amit Alok
Published: Thu, 27 Oct 2022 08:10 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2022 08:11 PM (IST)

Bihar Politics सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने वीआइपी सुप्रीमो मुकेश सहनी से मुलाकात की। इस ...और पढ़ें

Bihar Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ विकासशील इनसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश साहनी।
Bihar Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के साथ विकासशील इनसान पार्टी के अध्‍यक्ष मुकेश साहनी।

पटना, जागरण टीम। Bihar Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (OP Rajbhar) ने गुरुवार को पटना के गांधी मैदान में सावधान रैली को संबोधित किया। इसके पूर्व की रात उन्‍होंने विकासशील इनसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री मुकेश साहनी (Mukesh Sahani) से उनके आवास पर मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब ढाई घंटे तक विभिन्न मसलों पर बातचीत हुई। बीआइपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देवज्योति ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच बिहार के उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़े कई मसलों पर बातचीत हुई। देवज्योति ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच पुराने संबंध हैं। इस मुलाकात का कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।

बीजेपी को हराने वाले के साथ वीआइपी

इसके एक दिन पहले वीआईपी के प्रमुख  मुकेश साहनी ने बताया उनकी पार्टी ने पहले गोपालगंज में विधानसभा उपचुनाव लड़ने का निर्णय लिया था तथा इसके लिए तैयारी भी की थी। पर बाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को हराने के लिए निर्णय को बदल दिया। वीआइपी उस पार्टी को समर्थन देगी, जो बीजेपी को हराएगी। पार्टी अपने वोटरों व समर्थकों को इसका संदेश दे रही है।

देश में लोकतंत्र की हत्‍या कर रही बीजेपी

बीजेपी पर हमलावर मुकेश साहनी ने कहा कि उसने उनके साथ बुरा सलूक किया था। बोचहा के विधानसभा चुनाव में उन्‍होंने अपने बल पर 30 हजार वोट प्राप्त किए थे। अब वीआइपी अपने वोटरों को शिफ्ट कराकर बीजेपी को हराएगी। बीजेपी पर हमलावर मुकेश साहनी ने कहा कि अच्छे दिन लाने का वादा हो या युवाओं को रोजगार देने का, निराशा ही मिली है। गरीब और गरीब होते जा रहे हैं। देश के सरकारी संस्थानों की बिक्री हो रही है। सरकार को गिराने के लिए विधायकों को खरीदा जा रहा है। बीजेपी लोकतंत्र की हत्‍या कर रही है। हमें लोकतंत्र को बहाल करना है।

लालू के विचारों को मानते मुकेश साहनी

बीते दौर की राजनीति की चर्चा के दौरान महागठबंधन (Mahagathbandhan) के संवाददाता सम्‍मेलन को छोड़ने की बात पर मुकेश साहनी ने कहा कि वह जख्म भर चुका है, अभी वर्तमान जख्म को देखने की जरूरत है। वे लालू प्रसाद के विचारों को मानते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।