Move to Jagran APP

Bihar politics: लालू की बेटी रोहिणी ने तेजस्वी को बताया जीत का फार्मूला, मामा साधु और ओवैसी पर भी सीधा हमला

Bihar politics बिहार उपचुनाव के नतीजे आने के बाद सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। गोपालगंज में राजद की हार के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार मामा साधु यादव और ओवैसी पर हमलावर हैं। उन्होंने तेजस्वी को जीत का मंत्र भी दिया है।

By Rahul KumarEdited By: Published: Mon, 07 Nov 2022 11:04 AM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2022 11:04 AM (IST)
लालू की बेटी रोहिणी का मामा साधु और ओवैसी पर हमला। फाइल फोटो

पटना, आनलाइन डेस्क। बिहार विधानसभा की दो सीटों मोकामा और गोपालगंज पर हुए उपचुनाव के नतीजे आने के बाद सियासी बयानबाजी जारी है। हालांकि मुकाबला बराबरी का रहा। अनंत के गढ़ कहे जाने वाले मोकामा पर महागठबंधन की जीत हुई तो वहीं गोपालगंज सीट पर एक बार फिर से भाजपा ने जीत दर्ज की। गोपालगंज में राजद और भाजपा के बीच वोटों का अंतर 1794 रहा। जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि तेजस्वी के गृह जिले में उनके मामा साधु यादव और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआइएमआइएम ने राजद का खेल खराब कर दिया। इसके बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य लगातार मामा साधु और ओवैसी पर हमलावर हैं।

loksabha election banner

रोहिणी ने तेजस्वी को बताया जीत का मंत्र

रोहिणी आचार्य गोपालगंज परिणाम को लेकर लगातार अपने मामा साधु यादव और असदुद्दीन ओवैसी पर हमलावर हैं। उन्होंने तेजस्वी यादव को जीत का फार्मूला भी बताया है। लालू की बेटी ने ट्वीट कर लिखा है कि तेजस्वी यादव अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य पर निगाहें जमाए रखें। राह में थोड़ी मुश्किलें तो आ ही जाती हैं। कभी ओवैसी के रूप में तो कभी कंस के रूप में। रोहिणी ने आगे लिखा है कि मगर मुसीबतों से लड़कर भाजपा जैसी षड्यंत्रकारी पार्टी को हराना है। इस दौरान लालू की बेटी ने अंग्रेजों से सत्ता की विदाई का भी जिक्र किया है। रोहिणी ने रविवार को ट्वीट क अपने मामा साधु यादव को कंस भी बताया था।

गोपालगंज में 1794 मतों से हुई राजद की हार

गोपालगंज में कड़ी टक्कर के बीच भाजपा की कुसुम देवी ने महागठबंधन के राजद प्रत्याशी मोहन गुप्ता पर 1794 मतों से जीत दर्ज कीं। गोपालगंज में भाजपा की यह लगातार पांचवीं जीत है। भाजपा के पूर्व मंत्री सुबास सिंह की पत्नी कुसुम देवी को 70053 और राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता को 68259 मत मिले। एआइएमआइएम के अब्दुल सलाम को 12214 और बसपा की इंदिरा यादव को 8854 मत मिले हैं। इंदिरा यादव बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मामी हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.