विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: 'कर्पूरी ठाकुर की कृपा से लालू-नीतीश सीएम बने', BJP के सम्राट चौधरी का दावा

Published: Tue, 23 Jan 2024 07:24 PM (IST)

सम्राट चौधरी ने कहा कि कर्पूरी जी की ही कृपा थी कि लालू और नीतीश मुख्यमंत्री बन सके। उन्होंने जोर ...और पढ़ें

'कर्पूरी ठाकुर की कृपा से लालू-नीतीश सीएम बने', BJP के सम्राट चौधरी का दावा
'कर्पूरी ठाकुर की कृपा से लालू-नीतीश सीएम बने', BJP के सम्राट चौधरी का दावा

राज्‍य ब्‍यूरो, पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर का व्यक्तित्व ऐसा था जो समाज के लोगों से सीधे कनेक्ट करता था। उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि उस दौर में जब कहा जाता था कि लोग 50 साल की उम्र के बाद तो राजनीति की मुख्यधारा से जुड़ते थे 65 साल की उम्र में ही वे अनंत सफर पर निकल लिए।

पटना में जननायक कर्पूरी ठाकुर फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म शताब्दी सह सहकर्मी सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि श्रद्धेय कर्पूरी जी ने सपना देखा था कि इस देश के गांव का गरीब मुख्यधारा से जुड़े, समृद्ध हो जाए और आर्थिक रूप से खड़ा हो। आज इसी सपने को पूरा करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी लगे हैं।

दिल्ली में बीजेपी करेगी विशाल कार्यक्रम

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर आज तक कर्पूरी जी के नाम पर कोई कार्यक्रम नहीं होता था, लेकिन 24 जनवरी को उनकी जन्मशताब्दी के मौके पर भाजपा ने सारे अन्य कार्यक्रम को रद्द कर दिल्ली में उनकी जन्मशताब्दी पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।

भाजपा अध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि कर्पूरी एक विचारधारा थे और जब भी उन्हे जरूरत पड़ी जनसंघ ने उनका साथ दिया। उन्होंने कहा कि आज यह समझने की जरूरत है जब समाज के सबसे पिछड़े पंक्ति में बैठने वाला नई समाज का व्यक्ति घर से निकलकर बिहार की गद्दी पर बैठ सकता है।

'कर्पूरी ठाकुर की कृपा से लालू-नीतीश सीएम बने'

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि श्री बाबू के बाद कर्पूरी ठाकुर जी ही ऐसे सीएम बने जो क्षेत्र के विकास और गरीबों की चिंता की। उस दौर में सभी सीएम सत्ता भोगने के लिए बनते थे। उन्होंने कहा कि कर्पूरी जी की ही कृपा थी कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब तक जो भी आरक्षण लागू किया गया है सभी में भाजपा ने मदद की है। उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के शासन काल से लेकर मंडल कमीशन के लागू करवाने को चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के समर्थन से चल रही सरकार में ही आरक्षण लागू हुआ।

'15 साल तक पति-पत्नी सत्ता में रहे'

राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में 15 साल तक पति और पत्नी सत्ता में रहे, लेकिन एकभी व्यक्ति को आरक्षण नहीं मिला, सिर्फ उनका आरक्षण अपने परिवार तक सीमित रहा। जब 2005 में एनडीए की सरकार आई तो महिलाओं को आरक्षण मिल सका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा को कमिटमेंट वाली पार्टी बताते हुए कहा कि कहा जाता रहा है कि नेता सत्ता में आते वादे भूल जाते हैं, लेकिन भाजपा जो कमिटमेंट करती है, उसे पूरा भी करती है। उन्होंने कहा कि 2000 साल पहले पंडित चाणक्य ने अखंड भारत का सपना देखा था और सम्राट अशोक ने इसी मगध से राज चलाया था।

ये भी पढ़ें- Karpuri Thakur Jayanti: राजद के कर्पूरी जन्मतिथि समारोह का उद्घाटन करेंगे लालू, तेजस्वी होंगे मुख्य अतिथि

ये भी पढ़ें- Karpuri Thakur Jayanti: नीतीश कुमार के टारगेट पर OBC वोटर्स! मदन सहनी ने बताया कर्पूरी ठाकुर जयंती का पूरा प्लान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।