Move to Jagran APP

Bihar Politics : राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले मांझी वैष्णो देवी की शरण में, राजद ने कसा तंज

Bihar Politics कई बार पर राम के अस्तित्व पर सवाल उठा जीतर राम मांझी के वैष्णो देवी के दर्शन की बात सामने आने के बाद अब राजद ने तंज कसा है। राजद की तरफ से पूछा गया है कि क्या मांझी दर्शन करके लौट आए हैं?

By Rahul KumarEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 05:08 PM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 05:08 PM (IST)
Bihar Politics : राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले मांझी वैष्णो देवी की शरण में, राजद ने कसा तंज
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी। फाइल फोटो

पटना, आनलाइन डेस्क। Bihar Politics भगवान के अस्तित्व पर कई बार सवाल उठा चुके चुके पूर्व मुख्यमंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने वैष्णो देवी मंदिर जाकर पूजा की है। खुद को नास्तिक बताने वाले मांझी की भगवान में आस्था देखने को मिली है। मांझी अपने परिवार के साथ माता के दर्शन करने पहुंचे। पूर्व सीएम के दर्शन करने के बाद अब लालू यादव (Lalu Prasad Yadav) की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने तंज कसा है। आरजेडी के सीनियर लीडर उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि मांझी जी वैष्णो देवी से लौट आए क्या? उदय नारायण चौधरी ने कहा कि आगे इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगा। उन्होंने कहा कि मांझी जी के आने के बाद उनसे ही यह पूछना चाहिए कि आखिर काल्पनिक रामायण का क्या हुआ? 

loksabha election banner

कई मौके पर भगवान राम के अस्तित्व और हिन्दू धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान दे चुके जीतन राम मांझी की एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को वैष्णो देवी मंदिर का बताया जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल इस तस्वीर में मांझी माथे पर चंदन का टीका लगाए हुए हैं। बताया जाता का पूर्व सीएम ने शनिवार को अपने परिवार के साथ माता के दर्शन किए। मांझी की पार्टी ने इसकी पुष्टि भी की है। जानकारी यह भी है कि   हिन्तुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक वैष्णो देवी के बाद अजमेर शरीफ भी जाएंगे। 

वैष्णो देवी यात्रा के बाद जीतन राम मांझी ने जम्मू एवं कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से मुलाकात की। मांझी ने अपने ट्विटर पर मनोज सिन्हा से मुलाकात की तस्वीर भी पोस्ट की है। गौरतलब है कि जीतन राम मांझी कई मौके पर भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठा चुके हैं। ब्राह्मणों को लेकर भी वे विवादित बयान चुके हैं। इसको लेकर एनडीए की सहयोगी बीजेपी के निशाने पर भी वो कई बार आ चुके हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.