Move to Jagran APP

Bihar Politics: बिहार में JDU-BJP का रिश्ता खत्म, नीतीश बोले- हमेशा अपमानित करती थी भाजपा

Bihar Politics एनडीए से अलग होकर बिहार में महागठबंधन के साथ सरकार बनाने की लेकर नीतीश कुमार राजभवन पहुंच चुके हैं। भाजपा से नाता तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग हमेशा अपमानित कर रहे थे।

By Rahul KumarEdited By: Published: Tue, 09 Aug 2022 03:57 PM (IST)Updated: Tue, 09 Aug 2022 04:30 PM (IST)
Bihar Politics: बिहार में JDU-BJP का रिश्ता खत्म, नीतीश बोले- हमेशा अपमानित करती थी भाजपा
बिाहर के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार में सियासी सस्पेंस का दौर खत्म हो चुका है। भाजपा और जदयू के अलगाव की औपचारिक घोषणा भी हो गई है। बीजेपी से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश कुमार ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि भाजपा ने जदयू को कमजोर करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमेशा अपमानित भी किया। नीतीश कुमार ने बताया कि हमारी पार्टी के विधायकों और सांसदों का मत था कि एनडीए से अलग हो जाना चाहिए। ये फैसला पार्टी का था, इसलिए हमने इस्तीफा सौंप दिया। 

loksabha election banner

वहीं  जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भी आज ही नए सरकार के गठन की पु​ष्टि कर दी है। इसके साथ ही भाजपा को धोखा देने और पीठ में छूरा घोंपने वाला बताया है। ललन सिंह ने कहा कि 2013 से ही जदयू को भाजपा धोखा दे रही है। वर्ष 2020 में भी पीठ में छूरा घोंपा गया। अब भाजपा से हमारा कोई गठबंधन नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में नई सरकार बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आज ही इस्तीफा होगा और आज ही दावा पेश किया जाएगा।

धीरे-धीरे और मुखर होगा विरोध

एनडीए की सरकार रहते हुए भी ललन सिंह ने भाजपा का नाम लिए बिना उसपर कई दफे धोखा देने का आरोप लगाया था। भाजपा पर आरसीपी सिंह के जरिए पार्टी को तोड़ने की भी बात इशारों में कही गई थी। अब जब दोनों दलों के रास्ते अलग हो गए हैं, तो तल्खी और बढ़ेगी। आने वाले दिनों में जदयू नेता इस पर और मुखर होंगे। दूसरी तरफ अब तक चुप्पी साधे भाजपा के नेता भी मुंह खोलने लगे हैं। भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अ​श्विनी चौबे ने दिनकर की कविता का उल्लेख करते हुए नीतीश कुमार पर जुबानी हमला किया है। अ​श्विनी चौबे ने कहा- जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। देर शाम तक भाजपा के अन्य नेताओं के भी इस मुद्दे पर बयान आने की उम्मीद है। अभी बिहार भाजपा के नेता वेट एंड वाच की‍ स्थिति में हैं। नई सरकार के गठन के बाद ही बिहार भाजपा के नेता मीडिया के सामने आकर अपने पत्‍ते खोलेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.