विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: कार्यकारिणी परिषद का गठन, विधानसभा चुनाव सहित जसुपा की कोर कमेटी बैठक में लगी इन 10 अहम प्रस्तावों पर मुहर

Published: Mon, 16 Dec 2024 01:39 PM (IST)

जन सुराज पार्टी की पहली राज्य कोर कमेटी की बैठक हुई जिसमें 10 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। जसुपा की ...और पढ़ें

जन सुराज पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक
जन सुराज पार्टी की राज्य कोर कमेटी की बैठक

HighLights

  1. जमीनी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए संगठन का विस्तार कर रही जसुपा
  2. जन सुराज संवाद और बाइक यात्रा से बनाएगी चुनावी माहौल
  3. कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर पटना में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह

राज्य ब्यूरो, पटना। राज्य कोर कमेटी की पहली बैठक में शनिवार को जन सुराज पार्टी (जसुपा) के संविधान, झंडा और प्रचार समिति के संदर्भ में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इस दौरान महात्मा गांधी और भीमराव अंबेडकर के चित्र वाले पार्टी का लोगो को भी सार्वजनिक कर दिया गया।

सर्वसम्मति से कुल 10 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। इसी के साथ जमीनी गतिविधियों को बढ़ाने के लिए संगठन विस्तार का निर्णय हुआ।

कोर कमेटी में होंगे 151 सदस्य

15 जनवरी से पहले जिला इकाइयों का गठन कर लिया जाएगा। कोर कमेटी में अब 125 की जगह 151 सदस्य होंगे। नीतिगत निर्णय के लिए 25 सदस्यीय कार्यकारिणी परिषद का गठन होगा, जो कोर कमेटी से लिए जाएंगे।

प्रदेश स्तर पर पार्टी पदाधिकारियों की संख्या निर्धारित हुई और विधानसभा प्रभारियों के साथ जिला पर्यवेक्षकों के चयन पर सहमति बनी।

पटना में हुई बैठक में जसुपा के सूत्रधार प्रशांत किशोर, पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज भारती, कोर कमेटी के सभी सदस्य, सभी जिलाध्यक्ष और जिला महासचिव सम्मिलित हुए।

सभी ने एक स्वर में कहा कि जन सुराज के माध्यम से अगले 10 वर्षों में बिहार को देश के दस अग्रणी राज्यों की श्रेणी में सम्मिलित कराने के लिए वे दृढ़ प्रतिज्ञ हैं।

चुनाव में फोकस

विधानसभा चुनाव फोकस में है। विधानसभा की चार और विधान परिषद की एक सीट के उप चुनाव में मिली हार से तैयारियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। जन सुराज संवाद और राज्य-स्तरीय बाइक यात्रा से उसके लिए माहौल बनाया जाएगा। 20 हजार किलोमीटर की दूरी तय करने वाली बाइक यात्रा का नेतृत्व आइपीएस अधिकारी रहे आनंद मिश्रा करेंगे।

कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर 24 जनवरी को पटना में मिलर हाई स्कूल परिसर में राज्य-स्तरीय समारोह का आयोजन होगा। उसकी पहली पांत में पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के नेता रहेंगे।

बैठक में स्वीकृत प्रस्ताव

1. 125 सदस्यीय कोर कमेटी से 25 सदस्यीय कार्यकारिणी परिषद का गठन

2. संगठनात्मक चुनाव, नामांकन और उसकी प्रक्रिया का निर्धारण

3. प्रदेश स्तर पर 10 उपाध्यक्ष, 10 महासचिव, 10 प्रवक्ता और 05 सचिव का चयन

4. जन सुराज के झंडा और लोगो पर सहमति

5. जन सुराज के संविधान पर चर्चा और संवाद

6. 11 सदस्यीय प्रचार समिति, विधानसभा प्रभारियों और जिला पर्यवेक्षकों का चयन

7. जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर कार्यक्रम की परियोजना

8. प्रखंड स्तर पर समाज के सभी वर्गों के बीच 2500 से अधिक जन सुराज संवाद का आयोजन

9. युवाओं के नेतृत्व में राज्यव्यापी बाइक यात्रा

10. विधानसभा चुनाव हेतु प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर चर्चा

ये भी पढ़ें

Bihar Politics: तेजस्वी यादव की 'माई-बहिन मान योजना' को टक्कर देंगे नीतीश कुमार! जल्द कर सकते हैं ऐलान

Bihar Politics: बिहार में 'बड़ा भाई' की भूमिका निभाए कांग्रेस, पप्पू यादव ने CM नीतीश कुमार को भी दिया ये ऑफर