विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नीतीश कुमार को खून देना पड़ा तो...', उपेंद्र कुशवाहा के CM को लेकर बदले सुर, महागठबंधन पर दे डाली सलाह

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Sun, 24 Sep 2023 03:22 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 24 Sep 2023 03:45 PM (GMT+05:30)

Bihar Politics पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश प्रेस एक बार फिर से जागा है। उन्होंने कहा कि नीतीश ...और पढ़ें

नीतीश कुमार के लिए अच्छा होगा जल्दी महागठबंधन छोड़ दें-उपेंद्र कुशवाहा। फोटो जागरण
नीतीश कुमार के लिए अच्छा होगा जल्दी महागठबंधन छोड़ दें-उपेंद्र कुशवाहा। फोटो जागरण

HighLights

  1. उपेंद्र कुशवाहा का फिर से नीतीश कुमार के प्रति प्यार जागा है।
  2. उन्होंने CM को सलाह दिया है कि गठबंधन छोड़ अलग हो जाएं।

 जागरण डिजिटल, पटना Bihar Politics: पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़े खुलासे किए। उन्होंने कहा कि मैंने कभी भी व्यक्तिगत तौर पर उन्हें(Nitish Kumar) कुछ भी नहीं कहा है। जब हम पार्टी में थे तब भी सवाल करते थे उनकी नीतियां जो ठीक नहीं होती थी उसका विरोध करते थे।

नीतीश कुमार के लिए अच्छा होगा जितना जल्दी महागठबंधन छोड़ दें अगर बल्ड भी देना होगा तो उसमें उपेंद्र कुशवाहा का नाम होगा। मेरा उनसे राजनैतिक विरोध रहा है। मुझे उनकी बहुत फिक्र है, अच्छा होगा कि वे जितना जल्दी महागठबंधन (JDU-RJD) छोड़ दें। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को अगर बल्ड भी देना होगा तो उसमें उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) का नामल पहली पंक्ति में होगा।

नीतीश कुमार करप्शन पर चुप

NDA में एक भी आदमी बढ़ता है तो उसका महत्व होता है। ईमानदारी पर पूछे गए सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुनार पर भ्रष्टाचार का एक भी आरेप नहीं लगा है लेकिन उनके आसपास के लोग भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। RJD पर पहले से ही भ्रष्टाचार के मामले में केस चल रहा है।

यही नीतीश कुमार(Nitish Kumar) हैं जो कहते थे कि हम करप्शन से कोई समझौता नहीं करेंगे, लेकिन आज वो चुप हैं इस पर सवाल खड़ा होगा। लेकिन ये कहना कि व्यक्तिगत तौर यह कहना कि नीतीश कुमार(Nitish Kumar)  भ्रष्ट हैं ये गलत होगा।

यह भी पढ़ें: 'नीतीश कुमार होंगे I.N.D.I.A गठबंधन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार', बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर का बड़ा दावा

JDU के आने से NDA मजबूत

व्यक्तिगत तौर पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) परेशान रह रहे हैं। उन्होंने राजनीति में ऐसी परिस्थितियों को कभी बर्दाश्त नहीं किया, लेकिन अभी उनकी मजबूरी है। वो झेल रहे हैं। महागठबंधन में अभी दमघूटन की स्थिति है। ललस सिंह JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष कम हैं और RJD के ज्यादा हैं। NDA में बिहार के 4-5 पार्टी पहले से है। अगर एक और हो जाएगी तो इससे उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) को क्या फर्क पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: बिहार में बड़ी सियासी उठापटक के चार संकेत! लालू से मिलकर अचानक JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश, उपेंद्र के भी बदले सुर