विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: विधानसभा उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्‍नी के लिए प्रचार नहीं करेंगे CM नीतीश, सामने आया कारण

By Jagran NewsEdited By: Amit Alok
Published: Thu, 27 Oct 2022 07:20 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2022 08:44 PM (IST)

Bihar Politics बिहार विधानसभा उपचुनाव की मोकामा सीट पर खास नजर है। वहां बाहुबली अनंत सिंह की पत्‍नी नीलम देवी ...और पढ़ें

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार, मोकामा सीट पर आरजेडी प्रत्‍याशी नीलम देवी एवं उनके पति अनंत सिंह।
Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार, मोकामा सीट पर आरजेडी प्रत्‍याशी नीलम देवी एवं उनके पति अनंत सिंह।

पटना, स्‍टेट ब्यूरो। Bihar Politics: बिहार के मोकामा व गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव (Mokama and Gopalganj Assembly By-Election) के प्रचार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) दूर ही रहेंगे। इन दोनों सीटों पर महागठबंधन (Mahagathbandhan) में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड (JDU) के सहयोगी राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्‍याशी चुनाव मैदान में हैं। खास चर्चा में मोकामा सीट पर वहां के बाहुबली विधायक रहे अनंत सिंह (Anant Singh) की पत्‍नी नीलम देवी (Neelam Devi) हैं, जिनके लिए जेडीयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) प्रचार कर रहे हैं। नीलम देवी के लिए नीतीश कुमार के प्रचार करने के कयास लगाए जा रहे थे, जिसपर अब विराम लग गया है।

तीन नवंबर को मतदान, एक तक चुनाव प्रचार

गोपालगंज और मोकामा के विधानसभा उपचुनाव का मतदान तीन नवंबर को है। एक नवंबर की शाम तक चुनाव प्रचार होना है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में जेडीयू के प्रत्‍याशी नहीं है। महागठबंधन की ओर से आरजेडी के प्रत्‍याशी चुनाव लड़ रहे हैं। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी (BJP) से सीधी टक्कर है।

तबीयत खराब रहने के कारण चुनाव से हैं दूर

विधानसभा उपचुनाव के प्रचार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूर रहने का कारण राजनीतिक नहीं, बल्कि स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी है। बीते 15 अक्टूबर को गंगा नदी में स्टीमर पर सवार होकर वे बढ़े हुए जलस्तर का जायजा ले रहे थे। उस समय स्टीमर पुल के पिलर से टकरा गया। उन्हें पेट और पैर में चोट लगी। डाक्टरों ने उन्हें थकान वाली यात्रा से बचने की सलाह दी है। इसलिए चुनाव प्रचार में उनका शामिल होना संभव नहीं है।

आज ही प्रस्‍तावित थी सीएम नीतीश की यात्रा

आरजेडी के मुताबिक गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मोकामा यात्रा प्रस्तावित थी। नीतीश ने आज बताया कि अभी वे बाहर निकलने की स्थिति में नहीं हैं। पार्टी के दूसरे सभी नेता गोपालगंज और मोकामा में आरजेडी प्रत्‍याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बुधवार को बताया था कि 15 अक्टूबर को उन्हें पैर और पेट में चोट लगी थी, जब वे गंगा नदी का जल स्तर देखने के लिए स्टीमर से घूम रहे थे। उन्होंने पत्रकारों को पेट में बंधी पट्टी भी दिखाई थी। हालांकि, चोट लगने के दिन इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

चुनाव प्रचार के लिए सहमत थे नीतीश कुमार

आरजेडी ने नीतीश कुमार से दोनों सीटों पर प्रचार का आग्रह किया था। वे सहमत भी थे। गोपालगंज विस क्षेत्र में जेडीयू की कभी जीत नहीं हुई, लेकिन मोकामा में 2005 से 2015 तक जेडीयू का कब्जा रहा। संयोग से 2005 के दो और 2010 के विधानसभा चुनाव में जेडीयू प्रत्‍याशी की हैसियत से अनंत सिंह ही चुनाव जीते, लेकिन उसके बाद के दो चुनावों में उनका जेडीयू से सीधा मुकाबला हुआ। इस दौरान जेडीयू के स्थानीय कार्यकर्ताओं से उनकी तल्खी बढ़ी। उम्मीद की जा रही थी कि नीतीश के जाने से जेडीयू कार्यकर्ताओं का रुख नरम होता। हालांकि, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ऊर्फ ललन सिंह के अलावा कई अन्य नेता भी आरजेडी उम्मीदवार के लिए वोट मांग रहे हैं। अनंत 2015 में निर्दलीय और 2020 में आरजेडी से चुनाव जीते थे। सजायाफ्ता होने के आधार पर उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हुई। इसीलिए उप चुनाव हो रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।