Move to Jagran APP

Bihar Politics: अनंत सिंह के 'हनुमान' की RJD में एंट्री, प्रवक्‍ता भी बने; पार्टी में मजबूतहुए बाहुबली विधायक

Bihar Politics मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के हनुमान बंटू सिंह को आरजेडी ने पार्टी की सदस्‍यता लेते ही प्रदेश प्रवक्‍ता बना दिया है। माना जा रहा है कि इस बड़े फैसले के लिए लालू प्रसाद यादव की अनुमति ली गई।

By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 11:16 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 11:39 AM (IST)
Bihar Politics: अनंत सिंह के 'हनुमान' की RJD में एंट्री, प्रवक्‍ता भी बने; पार्टी में मजबूतहुए बाहुबली विधायक
आरजेडी के बाहुबली विधायक अनंत सिंह। फाइल तस्‍वीर

पटना, बिहार ऑनलाइन डेस्क। Bihar Politics अनंत सिंह (Anant Singh) कभी राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए 'बैड एलिमेंट' (Bad Element) थे। अब वे मोकामा से आरजेडी के विधायक (RJD MLA) हैं और पार्टी में उनकी स्थिति हैसियत है। उनके हनुमान (Hanumana of Anant Singh) माने जाने वाले श्रवण कुमार (Shrawan Kumar) उर्फ बंटू सिंह (Bantu Singh) भी आरजेडी में शामिल हो गए हैं। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagadanand Singh) ने बंटू सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही लगे हाथ उन्‍हें पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता भी बना दिया। इसके साथ अनंत सिंह की स्थिति आरजेडी में और मजबूत हो गई है।

loksabha election banner

आरजेडी की सदस्‍यता के साथ ही बनाए गए प्रवक्‍ता

आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने अनंत सिंह के दाहिने हाथ माने ताने वाले बंटू सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। जगदानंद सिंह ने बंटू सिंह को लगे हाथ पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता भी बना दिया। बंटू सिंह के आरजेडी में आने के बाद अनंत सिंह काे मजबूती मिली है। उन्‍हें पार्टी का प्रवक्ता बनाए जाने के बाद वे आरजेडी की आवाज तो बनेंगे ही, पार्टी के प्‍लेटफॉर्म से अनंत सिंह के विरोधियों काे भी जवाब दे सकेंगे।

अनंत सिंह के साथ हमेशा दिखते रहे हैं उनके हनुमान

अब बात कर लें अनंत सिंह व उनके हनुमान बंटू सिंह के केमिस्ट्री की। बंटू सिंह हमेशा अनंत सिंह के साथ साये की तरह नजर आए हैं। अनंत सिंह को पेशी के लिये कोर्ट लाए जाने के वक्त भी बंटू सिंह साथ दिखते हैं। अनंत सिंह की गिरफ्तारी के वक्त भी वे उनके साथ थे।

अनंत की पहल व लालू की सहमति से हुआ बड़ा फैसला

बंटू सिंह का आरजेडी में आना व प्रवक्ता बनाया जाना आरजेडी की बड़ी घटना है। इसके पीछे अनंत सिंह की पहल व आजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu rad Yadav) की सहमति के कयास लगाए जा रहे हैं। ये वही लालू प्रसाद यादव हैं, जो महागठबंधन (Mahagathbandhan) की सरकार के दौर में अनंत सिंह के बड़े विरोधी थे। तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी अनंत को जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। बीते लोक सभा चुनाव (Lok Sabha Election) तक तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने अनंत सिंह को बैड एलिमेंट बताते हुए उनके पार्टी में आने की संभावता को खारिज किया था। लेकिन राजनीति ने करवट बदली और लालू प्रसाद यादव की सहमति से तेजस्वी यादव की पहल पर अनंत सिंह आरजेडी में शामिल हुए। अब तो वे अपने हनुमान बंटू सिंह को भी पार्टी में ले आए हैं।

फायरब्रांड व बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं बंटू

मोाकामा में अनंत सिंह के प्रतिनिधि व अब आरजेडी के प्रवक्ता बंटू सिंह अपने फायरब्रांड व बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। वे अनंत सिंह पर हमलावर विरोधियों पर लगातार हमलावर रहे हैं। उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाए जान के बाद आरजेडी विरोधियों पर तगड़ा हमला की तैयारी कर रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.