Move to Jagran APP

Bihar Politics: अनंत सिंह के जुड़वा बेटे करेंगे राजनीति में एंट्री? मां नीलम देवी की जीत पर गदगद दिखे दोनों

Bihar Politics बिहार के बाहुबली अनंत सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है। मोकामा उपचुनाव में इस बार भी उनका जलवा देखने को मिला। जीत के जश्न के बीच छोटे सरकार कहे जाने अनंत सिंह के जुड़वा बेटे भी सुर्खियों में बने रहें।

By Rahul KumarEdited By: Published: Mon, 07 Nov 2022 08:32 AM (IST)Updated: Mon, 07 Nov 2022 08:36 AM (IST)
अनंत सिंह और उनके जुड़वां बेटे अभिषेक और अंकित।

पटना, आनलाइन डेस्क। बिहार उपचुनाव के सियासी के दंगल में बाहुबली और पूर्व राजद विधायक अनंत सिंह का गढ़ कहे जाने वाले मोकामा में  उनकी पत्नी नीलम देवी ने बाजी मार ली। 2005 से लगातार छोटे सरकार के नाम से पुकारे जाने अनंत सिंह का मोकामा पर कब्जा रहा है। सजा होने के बाद वो जेल में हैं लिहाजा उनकी पत्नी चुनावी मैदान में थीं। नीलम देवी ने भाजपा प्रत्याशी सोनम देवी को 16 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी। जीत के जश्न के बीच अनंत सिंह के पटना आवास पर एक अलग चर्चा होती रही। ये चर्चा अनंत सिंह के जुड़वा बेटों की राजनीति में एंट्री को लेकर हुई।

loksabha election banner

अभिषेक और अंकित की क्या होगी राजनीति में एंट्री

मोकामा उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी की जीत का जश्न समर्थकों ने जमकर मनाया। अनंत सिंह के पटना वाले आवास पर भोज का आयोजन किया गया। लेकिन इस दौरान दो युवकों पर सबकी नजरें टिकी रहीं। ये दोनों नीलम देवी के साथ हर वक्त दिखे। अनंत के करीबी और उनके आवास पर आने जाने वाले तो दोनों युवकों को पहचानते थे। लेकिन आम लोगों को उन दोनों युवकों के बारे में जानने की उत्सुकता देखी गई। मोकामा विधायक नीलम देवी के साथ उनके जुड़वा बेटे अभिषेक और अंकित की पहली बार सक्रियता सामने आई। जीत के बाद लोगों का अभिवादन करते नजर आए। जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई कि क्या अनंत सिंह के जुड़वा बेटे भी सियासत में एंट्री करेंगे? 

पालिटिकल साइंस के स्टूडेंट हैं दोनों

बिहार के बाहुबली अनंत सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। लेकिन उनके जुड़वा बेटे के बारे शायद कम ही लोग जानते होंगे। अभिषेक और अंकित अनंत सिंह के जुड़वा बेटे हैं। इनके जन्म में तकरीबन 1.15 सेकेंड का फर्क है। दोनों पालिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन कर रहे हैं। बताया जाता है कि दोनों भाई नोएडा में रहते हैं। मां नीलम देवी की जीत का जश्न मनाने नोएडा से पटना पहुंचे थे। राजनीति में एंट्री के सवाल पर दोनों ने कहा कि अभी पढ़ाई चल रही है आगे जो होगा देखा जाएगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.